हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि दीनानाथ के दरबार में दस्तक देने वाले सुख और समृद्धि से ओत्प्रोत हो जाते हैं और भगवान का सानिध्य प्राप्त करने में न तो देर है न ही अंधेर जो भी विलंब होता है भक्त की फरियाद में होता है। भक्त की पुकार होते ही भगवान की कृपा तो तुरंत ही बरसने लगती है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने सुदामा चरित्र प्रसंग सुनाते हुए कहा कि पत्नी गृहलक्ष्मी होती है। उसका सम्मान करने वाला सदैव संपन्न रहता है। पत्नी के आग्रह पर ही सुदामा भगवान के द्वार पर गए तो भगवान ने सुख संपदा से परिपूर्ण कर दिया। इसीलिए भागवत कथा को कलयुग में भवसागर से पार उतरने की वैतरिणी कहा जाता है। कथा व्यास ने संपूर्ण भागवत कथा के प्रमुख प्रसंगों का सार तथा गुरुओं की कथा सुनाकर भागवत प्रेमियों की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया। कथा की पूर्णाहुति पर सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों ने व्यास पीठ की आरती उतार कर विश्व कल्याण की कामना की।

मुज़फ्फरनगर के युवा सीधे PM मोदी से साझा करें अपने विचार: MY Bharat VBYLD 2027 में लें हिस्सा
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ‘माय भारत’ (MY Bharat) पोर्टल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के ज़रिए ज़िले के युवाओं (15 से 29 वर्ष) को देश की नीतियों में अपनी राय रखने का शानदार मौका दे रहा है। चयनित युवाओं को सीधे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। *भाग लेने





