70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से सजाकर आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। सोमवार की शाम भगवान भोलेनाथ की महाआरती के उपरांत नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस सौन्दर्यकरण और सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन कर सांस्कृतिक विरासत के नवस्वरूप की सौगात प्रदान की। रात्रि में जगमगाती शिव मूर्ति न केवल शिवभक्तों बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। कांवड़ यात्रा को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से यहां सेल्फी प्वाइंट भी विकसित किया गया है।
सावन मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगरपालिका परिषद ने शहर के हृदय स्थल स्थित शिव मूर्ति मंदिर का व्यापक सौंदर्यीकरण कर उसे नया और भव्य स्वरूप प्रदान किया है। पहली बार मंदिर परिसर को लगभग 70 बहुरंगी फसाड लाइटों से सजाया गया है, जिससे रात्रि के समय पूरा परिसर आकर्षक रोशनी से जगमगा उठता है। इस नई सजावट ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आकर्षण को और बढ़ा दिया है।

नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिव मूर्ति के सौंदर्यीकरण कार्य तथा कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की महाआरती कर उन्होंने कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित और मंगलमय संपन्न होने की प्रार्थना की। साथ ही शहरवासियों तथा नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार इस प्रकार का बहुरंगी प्रकाशीय स्वरूप दिया गया है। इस सौंदर्यीकरण कार्य पर बोर्ड फंड से करीब 30 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। मंदिर परिसर में स्थापित लगभग 70 आधुनिक फसाड लाइटें रात के समय शिव मूर्ति की भव्यता को कई गुना बढ़ा रही हैं, जिससे यह स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रेरणा लेकर नगरपालिका परिषद ने भी इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उद्देश्य यह है कि मुजफ्फरनगर आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक वातावरण का अनुभव हो।
रात्रि के समय शिव मूर्ति मंदिर की रंग-बिरंगी रोशनी देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंच रहे हैं। वहीं उत्तराखंड से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़िये भी इस भव्य सजावट से प्रभावित होकर यहां रुककर दर्शन कर रहे हैं और सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ भी सेल्फी लेकर इस विशेष पल को यादगार बनाया। नगरपालिका की इस पहल की शहरभर में सराहना हो रही है। नागरिकों का मानना है कि धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से न केवल शहर की पहचान मजबूत होती है, बल्कि कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों की गरिमा और आकर्षण भी बढ़ता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, कुसुमलता पाल, प्रमोद अंबेडकर, शोभित गुप्ता, प्रवीण जैन चीनू, वीरेन्द्र अरोरा, भानुप्रताप, शिशुकांत गर्ग सहित अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनू चौधरी, पथ प्रकाश प्रभारी जेई जलकल जितेन्द्र सैनी, लिपिक राजीव वर्मा, आईटी ऑफीसर प्रियेश कुमार के अलावा सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। अंत में शिव मूर्ति संचालक मण्डल की ओर से भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

परंपरागत खेती से आधुनिक बागवानी की ओर जब पॉलीहाउस ने बदली किसान संदीप सिंह की तकदीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले के खतौली विकास खंड स्थित ग्राम सठेड़ी के निवासी श्री संदीप सिंह (पुत्र शिव चरण सिंह) की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। एक समय था जब वे अन्य सामान्य किसानों की तरह गन्ना, गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती तक ही सीमित

स्वस्थ रीढ़, सक्रिय जीवन और सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, सही शारीरिक मुद्रा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का महत्व समझाने के उद्देश्य से न्यू होराइजन स्कूल में एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक रीढ़ स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र प्रसिद्ध रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वासु जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और रुचि

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal