श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ संस्थापक अध्यक्ष श्री राम ग्रुप का कॉलेजज़ डॉ. मनोज धीमान निदेशक ललित कला विभागमीनाक्षी काकरान विभाग अध्यक्ष ललित कला विभाग तथा अतिथि प्रांजल द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्रा निशु रानी द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ संस्थापक श्री राम कॉलेज ने विद्यार्थियों को अनुशासन, रचनात्मकता, सकारात्मक सोच एवं निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं डॉ. मनोज धीमान निदेशक ललित कला विभाग ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी काकरान विभागाध्यक्ष ललित कला विभाग ने अत्यंत प्रभावशाली, आकर्षक एवं सहज शैली में किया, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने सराहना की।
समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में बिताए अपने सुनहरे पलों, शिक्षकों के स्नेह एवं अपने मित्रों के साथ जुड़ी यादों को साझा किया। अपने अनुभव सुनाते हुए अनेक विद्यार्थी भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय उनके लिए केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है। विदाई की घड़ी ने सभी को अपने साथ बिताए अनमोल क्षणों की याद दिला दी, जिससे पूरे सभागार में भावनात्मक वातावरण बन गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का भरपूर मनोरंजन किया। छात्रा पलक चौधरी ने ष्तुमसे मिलकरष् गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं। कृष्णा गोयल ने ष्नीचे फूलों की दुकानष् गीत पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी। स्नेहा शर्मा ने ष्साड़ी के फॉल साष् गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निशु रानी ने ष्ओ रे पियाष् पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। कृतिका सिंह ने ष्मटक-मटकष् गीत पर अपने ऊर्जावान नृत्य से समां बाँध दिया। अभिषेक ने ष्झलक दिखला जाष् गीत पर दमदार प्रस्तुति देकर सभी का उत्साह बढ़ाया, जबकि उदित त्यागी ने ष्काला चश्माष् गीत पर जोशीले नृत्य से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
संगीत प्रस्तुतियों में भूमिका ने ष्मेरी आशिकीष् गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं तनु ने ष्लग जा गलेष् गीत को अत्यंत मधुर स्वर में प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों की खूब प्रशंसा प्राप्त की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त मनोरंजक पज़ल प्रतियोगितियाँ एवं विभिन्न रोचक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, ऊर्जा, सौहार्द एवं पारिवारिक वातावरण देखने को मिला।
समारोह के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। मिस्टर फ्रेशर का खिताब उदित को, मिस फ्रेशर का खिताब वेदांशी को प्रदान किया गया। मिस्टर फेयरवेल के रूप में अभिजीत एवं संगम को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया, जबकि मिस फेयरवेल का सम्मान प्रेक्षा मित्तल एवं लाइबा को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित कला विभाग के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। विशेष रूप से रजनीकांत, डॉ. अनु, श्री मयंक सैनी, मुक्ता सैनी तथा अन्य सभी संकाय सदस्यों ने आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया। ष्द मेमोरी क्लॉकष् केवल एक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह नहीं, बल्कि यादों, भावनाओं, मित्रता और नई शुरुआत का ऐसा सुंदर संगम रहा, जिसने सभी विद्यार्थियों के मन में अविस्मरणीय स्मृतियाँ छोड़ दीं।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

परंपरागत खेती से आधुनिक बागवानी की ओर जब पॉलीहाउस ने बदली किसान संदीप सिंह की तकदीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले के खतौली विकास खंड स्थित ग्राम सठेड़ी के निवासी श्री संदीप सिंह (पुत्र शिव चरण सिंह) की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। एक समय था जब वे अन्य सामान्य किसानों की तरह गन्ना, गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती तक ही सीमित

स्वस्थ रीढ़, सक्रिय जीवन और सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, सही शारीरिक मुद्रा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का महत्व समझाने के उद्देश्य से न्यू होराइजन स्कूल में एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक रीढ़ स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र प्रसिद्ध रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वासु जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और रुचि

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal