मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में संत रविदास जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कार्यशाला में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत जिला, नगर और ग्रामीण स्तर पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, मोर्चा पदाधिकारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, संत-महात्मा तथा समाज के प्रबुद्धजन सक्रिय सहभागिता करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के निर्देशन में देश-प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी संत रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा, जिसकी रुपरेखा तैयार कर आज हाईकमान के निर्देश पर अंतिम रूप दिया गया है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी ने बताया कि अभियान के दौरान श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन, यात्राओं और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े प्रमुख तीर्थस्थलों—जूनागढ़ (गुजरात), सागर (मध्य प्रदेश), चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) एवं श्री खुरालगढ़ साहिब (पंजाब)—के विकास और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन स्थलों पर स्थित गुरु रविदास मंदिरों एवं परिसरों के समग्र विकास (जीर्णोद्धार) की भी योजना बनाई गई है। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को मजबूत करना, विभिन्न समाजों एवं धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करना तथा गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों से संवाद तथा सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया जाएगा। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान सामाजिक सद्भाव, जनसहभागिता और समरस समाज की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यशाला के उपरांत जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के लिए छः कार्यक्रम संयोजक बनाए गए हैं, जिसमें जिसमें दीप उत्सव कार्यक्रम 29 जुलाई के लिए अंजलि चौधरी को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार संत सम्मेलन कार्यक्रम के लिए शरद शर्मा को संयोजक बनाया। कलश वंदन कार्यक्रम के लिए श्वेता कौशिक को संयोजक बनाया। समाज संपर्क कार्यक्रम के लिए यशवीर सिंह को संयोजक बनाया। समरसता यात्रा कार्यक्रम के लिए विशाल गर्ग को संयोजक बनाया। गुरु रविदास महाराज छात्रावास संपर्क कार्यक्रम के लिए अजय सागर को संयोजक बनाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरुप, विजय सैनी, शरद शर्मा, सुनील दर्शन, संजय गर्ग, श्रीमोहन तायल, सचिन त्यागी पावटी, लवी विकल, वीरेंद्र सैनी, प्रशांत गौतम, पवन वर्मा, ममता अग्रवाल, श्वेता कौशिक, प्रवीण खेड़ा, रोबिन कश्यप, अजय सागर, विकास पंवार, अमित शास्त्री, अमित सुधा, पुरोहित उटवाल, दीपक मित्तल, दिनेश पुंडीर, नंदकिशोर पाल, आदेश गोतम, पंकज माहेश्वरी, विकास चौहान, अरुण सिंह गुर्जर, कार्तिक काकरान, जोगेंद्र गुर्जर, विनीत कात्यान, सुरेंद्र कश्यप, सुबोध सैनी, अजय पंवार, सचिन प्रधान, प्रमोद धीमान, अरूण पाल, रविकांत प्रधान, सुधीर सैनी, मनन, अंजलि चौधरी, रोहतास पाल, प्रवीण ठकराल, अनुज सहरावत, अंकुर त्यागी, आंचल तोमर, सहदेव चौधरी, सावन कुमार एडवोकेट, शिवम सैनी, लक्ष्मण शर्मा, प्रवीण शर्मा, संदीप शर्मा, हिमांशु सैनी, यशवीर सिंह समेत जिलेभर के सभी पदाधिकारी एवं अधिकांश मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

डीएम ने किया कांवड़ मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन व 141 सेक्टरों में विभाजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित करते हुए सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal