अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करायी दो एंबुलेंस

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कांवड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करते हुए स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस प्रदान की हैं। शनिवार को श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी एवं जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं कांवड़ मेला नोडल अधिकारी डा.राजेश गुप्ता ने सेफ पार्किंग में हरी झंडी दिखाकर एंबुलेस को रवाना किया। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कांवड़ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों शिवभक्त गंगा जल लेने हरिद्वार आते हैं। कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा करना सभी का कर्तव्य है। इसी के तहत मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की और स्वास्थ्य विभाग को चालक सहित दो एंबुलेंस उपलब्ध करायी गयी हैं। एंबुलेंस का पूरा खर्च ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ में किसी भी आपात स्थिति या किसी कांवड़िए को स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की और से सेफ पार्किंग में अस्थाई स्वास्थ्य शिविर भी स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के कांवड़ मेला नोडल अधिकारी डा.राजेश गुप्ता ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान एंबुलेंस के माध्यम से शिवभक्तों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने मे सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए अस्थाई सेवा शिविर की संख्या बढ़ाकर 27 की गयी है। छह निजी चिकित्सालय भी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गौतम ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सेवा कार्यों में अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस उपलब्ध कराने से आपातकालीन स्थिति में कावड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में आसानी होगी। इस अवसर पर महंत राज गिरी, विश्वास सक्सेना, अमित वालिया, अनिल शर्मा, डा.यशपाल तोमर, डा.हेमंत आर्य आदि मौजूद रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal