बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के ब वर्ष 2027 के विस चुनाव में ऐतिहासिक विजय पाने को मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जानसठ रोड पर स्थित बैंक्वेट हॉल में मुजफ्फरनगर विधासभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय का मंत्र दिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राज्यसभा विजय पाल तोमर ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि “मजबूत बूथ ही भाजपा की जीत की सबसे बड़ी गारंटी है।”

सम्मेलन में प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को सबसे सशक्त बनाने का संकल्प लें। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, नए मतदाताओं से संपर्क, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाना तथा लाभार्थियों से निरंतर संवाद ही 2027 की विजय का आधार बनेगा, प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर सक्रिय टीम का गठन करें, नियमित बैठकें आयोजित करें तथा पन्ना प्रमुखों और बूथ समिति के साथ समन्वय बनाकर संगठन को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे।
सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा को सर्वाधिक मत दिलाने के लक्ष्य के साथ पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करेंगे और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुनः प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। संचालन सम्मेलन के विधानसभा संयोजक धर्मेंद्र तायल ने किया और पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग ने बूथ अध्यक्षों का सरल ऐप पर डीएलपी कराया। सम्मेलन में क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोतम, जिला महामंत्री संजय गर्ग, सुनील दर्शन, शरद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, अंजली चौधरी, जिला मंत्री ममता अग्रवाल, दिनेश पुंडीर, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, प्रवीण खेड़ा, नंदकिशोर पाल, अमित शास्त्री, जितेंद्र कुच्छल, हरीश गोयल, अमन, सुशील गोयल, राधे वर्मा, पवन, डॉ जीत सिंह तोमर,डॉ अनुज पचीसिया, कमलकांत शर्मा, पिंटू त्यागी,पुरोहित उटवाल,डॉ अशोक कुमार,आदेश गौतम, अमित पटपटिया,संजीव अरोरा,सागर, वत्स, मनी पटपटिया, मोनाली पंवार, रवि गुप्ता, विपिन सैनी, ललित मंचल, शिवकुमार त्यागी, रवीश अंसारी, मंशाद,डॉ खुर्रम, मनोज कुमार,अमन तोमर,पंकज माहेश्वरी, विकास पंवार, निकुंज सिंघल आदि मौजूद रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal