मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर तथा इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर की एक पारिवारिक सभा मैंगो एवं पूल पार्टी के रूप में वाटर पार्क में आयोजित की गयी। कार्यक्रम चैयरमेन अजय गुप्ता, अजय अग्रवाल एवं अशोक सिंघल रहे। इस कार्यक्रम की सफलता इसी बात से रही कि 100 से अधिक सदस्य परिवारों के बेटे, बहु, पोता, पोती, नाती सभी ने बहुत आनंद उठाया। छोटे बच्चे भी जहाँ अपनी तैरने के लिए अपनी आदि ट्यूब्स लेकर आये थे। वही वरिष्ठ सदस्य भी उत्साह से भरे हुए थे। वरिष्ठ सदस्य राजेंदर सिंघल, संदीप कुच्छल तथा प्रमोद अरोरा के अनुसार पारिवारिक सभाओं का प्रारूप बदल कर इसी प्रकार का मनोरंजक स्वरुप ही ज्यादा आकर्षित करता है। अध्यक्ष मनोज सेठी, सचिव विनोद जलोत्रा, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल एवं क्लब ट्रेनर अशोक शर्मा ने जहाँ एक और सुन्दर जलपान की व्यवस्था की हुई थी वही सदस्यों के लिए दशहरी, चौसा,लंगड़ा आम तथा जामुन आदि की व्यवस्था की हुई थी जिसे सदस्यों ने बहुत ही पसंद किया। समयबद्धता पुरूस्कार के भाग्यशाली विजेता अजय भार्गव एवं तेजराज गुप्ता जिन्हे वरिष्ठ सदस्य सुनील गिरधर सुनील गोयल, प्रदीप राज गुप्ता, अनिल गोयल आदि ने संयुक्त रूप से आम एवं जामुन से भरी हुई विशेष बास्केट देकर सम्मानित किया। अस्सिटेंट गवर्नर विशाल कालरा, डायरेक्टर लिटरेसी मिशन अजय भार्गव एवं को चैयरमेन टीम मेम्बरशिप अशोक शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। कार्यक्रम पूर्ण रूपेण पारिवारिक रहा जहाँ छोटे बच्चों ने रेन डांस का आनंद लिया और वाटर वेव्स का मजा लिया वही वरिष्ठ सदस्यों ने रेन गैलरी का भरपूर मजा लिया। इनरव्हील सदस्यों ने भी अध्यक्ष श्वेता गोयल, एडिटर चेतना सेठी को इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहने का सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रमोद अरोरा, विनीता अरोरा, पवन जैन नीरज जैन, मानव अरोरा, योगिता अरोरा, डॉ विजय गुप्ता, पूनम गुप्ता, नीरा शर्मा, अंजू जलोत्रा, ऋचा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

युवती संग बैठे दूसरे समुदाय के युवक की हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन क्षेत्र के जिला परिषद मार्किट में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब हिन्दु युवती के साथ एक प्रतिष्ठान पर बैठकर खाद्य पदार्थ खा रहे दूसरे समुदाय के युवक को हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरे बाजार पीट दिया। युवक को मारपीट से बचाने के लिए बीच बचाव करा






