मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन की पारिवारिक बैठक भारत विकास परिषद के 64वा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संपन्न हुई। बैठक का विषय था महापुरुष जयंती रहा। इस अवसर पर महापुरुषों के जीवन पर भिन्न भिन्न वक्ताओं ने प्रकाश डाला। परिषद के संस्थापक सूरज प्रकाश ने विषय में बोलते हुए परिषद के संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने बताया कि1962में चीन से युद्ध के बाद देश के समृद्ध वर्ग में भारतीय संस्कार भरने और देशभक्ति का जज्बा इस वर्ग में और बलवती हो इसके लिए भारत विकास परिषद की स्थापना की गई थी और आज देश भर में बहुत बड़ा संपन्न वर्ग भारत विकास परिषद के माध्यम से न केवल सेवा कार्यों में लगा है बल्कि आवश्यकता पड़ने पर देश के लिए कुछ भी करने को आज ये वर्ग तत्पर है। सूरज प्रकाश ने जो सपना देखा था आज उसे पूरा करने में भारत विकास परिषद पूरी तरह सफल रही है।

शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर अनिल शर्मा अपने विचार रखे।इस अवसर पर एपीजे अब्दुल कलाम को भी याद किया गया। उनके विषय में बोलते हुए ओ डी शर्मा ने बताया कि कैसे शिवानंद जी के संपर्क में आने से कलाम साहब आत्महत्या करने से बचे। इस अवसर पर शहर की श्रेष्ठ कवियत्री रश्मि विनायक ने शानदार काव्यपाठ किया। बिंदु ने अपने देशभक्ति गीत से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। वही माला जैन और प्रतिमा ने कार्यक्रम को अपने गीतों के माध्यम से उपस्थित साथियों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कान्ति राठी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर विषय पर दिए गए नारे “एक प्रधान एक विधान एक निशान” को विस्तार से समझाते हुए बतायाकि कहा कि अगर भारत विकास परिषद के ध्येय शब्दों “संपर्क,सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण को हम जीवन में पूरी शिद्दत से अपनाते हैं तो ही हम आज के इस कार्यक्रम की सार्थकता को सिद्ध कर पाएंगे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव डॉक्टर अंजलि गर्ग ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, विनोद अग्रवाल, संजय मिश्रा, नवनीत गुप्ता, डॉक्टर दीपक गर्ग, मनोज राठी आदि की रही।

युवती संग बैठे दूसरे समुदाय के युवक की हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन क्षेत्र के जिला परिषद मार्किट में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब हिन्दु युवती के साथ एक प्रतिष्ठान पर बैठकर खाद्य पदार्थ खा रहे दूसरे समुदाय के युवक को हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरे बाजार पीट दिया। युवक को मारपीट से बचाने के लिए बीच बचाव करा






