महालक्ष्मी इन्क्लेव में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण छठी उत्सव

Share :

मुजफ्फरनगर। शनिवार को जनपद के प्रमुख उद्यमियों, व्यापारियों और समाजसेवियों के साथ श्री कृष्ण छठी महोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के जानसठ रोड पर स्थित महालक्ष्मी इन्क्लेव में विद्युत विभाग के जेई अभिनव गोयल परिवार की ओर से शनिवार को आयोजित 14वें भगवान श्रीकृष्ण छठी महोत्सव में भöि भाव के साथ पूजा अर्चना, भजन-कीर्तन करते हुए सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करते हुए धर्मलाभ उठाया।
नगर के जानसठ रोड स्थित महालक्ष्मी इन्क्लेव में आयोजित कार्यक्रम में सुख-समृद्धि, दीर्घायु और सभी के स्वस्थ जीवन की कामना के साथ संपÖा श्री कृष्ण छठी उत्सव में भगवान श्री कृष्ण के भागवत दर्शन को आत्मसात करने की कामना के साथ देश और समाज के लिए योगदान की जरुरत पर बल देने और नई पीढ़ी को श्रीमद् भागवत से जोड़ते हुए संस्कारवान बनाने का आह्वान भी किया गया। महालक्ष्मी एनक्लेव में विद्युत विभाग जेई अभिनव गोयल ने इस दौरान अपने आवास परिसर में भगवान श्री कृष्ण छठी महोत्सव व भण्डारा कार्यक्रम में जिले के प्रमुख उद्यमी, व्यापारी, शिक्षक, राजनेता, समाजसेवी, अधिकारियों और अन्य लोगों ने शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण को पूजन करते हुए सुख शांति की कामना की गई। इस दौरान उद्यमी रघुराज गर्ग, श्रवण गर्ग, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, दैनिक मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक व भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ, पूर्व वार्ड सभासद विकल्प जैन, विपुल भटनागर, अजय स्वरूप, सपा नेता राकेश शर्मा, अशोक अग्रवाल, मनीष चौधरी, केपी मलिक, कुलदीप सिंह, सुनील तायल सहित हजारों अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal