मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की कॉम्प्लायंस के अंतर्गत पुस्तक स्वाध्याय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा द्वारा माँ शारदे के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की संयोजक एवं प्रवक्ता आंचल अग्रवाल ने बताया कि पुस्तक स्वाध्याय कार्यक्रम विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने तथा स्वाध्याय की आदत को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी पुस्तकों का गहन अध्ययन करते हैं, जिससे उनके ज्ञान, समझ तथा विश्लेषणात्मक क्षमता में वृद्धि होती है। नियमित पुस्तक पठन से भाषा, शब्दावली एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है, वहीं पुस्तक समीक्षा प्रस्तुत करने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण की क्षमता का भी विकास होता है। प्रवक्ता संजीव कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को पुस्तकालय के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित करते हैं तथा उनमें सीखने की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। वहीं प्रवक्ता सोनिया गौड़ ने कहा कि पुस्तक स्वाध्याय कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षिक, बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा उन्हें आत्मनिर्भर अध्ययन के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के अनुरूप पुस्तकें अध्ययन हेतु उपलब्ध कराई गईं तथा अध्ययन के लिए निर्धारित समय दिया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों से पढ़े गए विषयवस्तु की समीक्षा प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपनी पुस्तक समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार, सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, मिनी सिंघल, अक्षी कश्यप, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुमार, विनय तिवारी, प्रीती एवं कृष्णपाल का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं उत्कृष्ट सहभागिता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






