दीक्षोत्सव के अंतर्गत चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज में एक घंटे का सामूहिक पुस्तक पठन कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के दिशा निर्देशों के अनुपालन तथा माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के प्रस्तावित दीक्षान्त समारोह 2025-26 से पूर्व मनाए जा रहे दीक्षोत्सव के अंतर्गत चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मंगलवार को प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे का सामूहिक पुस्तक पठन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय पुस्तकालय एवं अध्ययन कक्षों में विभिन्न विषयों की पुस्तकों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन किया। पूरे एक घंटे तक विद्यार्थियों ने पूर्ण अनुशासन, एकाग्रता एवं उत्साह के साथ पुस्तक पठन कर ज्ञानार्जन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह ने कहा कि पुस्तकें मानव जीवन की सच्ची मित्र एवं ज्ञान का सर्वोत्तम स्रोत हैं। नियमित अध्ययन से न केवल बौद्धिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग भी प्रशस्त होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर  डॉ. जी.आर.किशोर, डॉ ओमबीर सिंह, डॉ.स्वशंख कुमार, डॉ रेखा भावनानी, डॉ. मीनाक्षी मलिक, डॉ कुलदीप यादव, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ प्राची चौधरी, डॉ गौरव जैन सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति प्रेरित करते हुए पुस्तक संस्कृति को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित, प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पुस्तक पठन के महत्व को आत्मसात किया। महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अध्ययनशीलता, बौद्धिक जिज्ञासा, रचनात्मक सोच तथा आजीवन सीखने की संस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य ने समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
           

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal