कुंभ मेला-2027: मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के उद्देश्य से मेले के लिए विकसित की जा रही अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता व प्रगति की विभिन्न स्तरों से निरंतर निगरानी की जा रही है। शासन एवं मेला प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का आकलन कर रहे हैं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनन्द स्वरूप ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला-2027 से जुड़ी विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
मंडलायुक्त ने सबसे पहले धनौरी–सिडकुल मार्ग पर पथरी रौ नदी में पुरानी गंग नहर के साइफन के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। कुंभ मेला मद से निर्मित किए जा रहे दो लेन के 90 मीटर स्पान वाले इस पुल के निर्माण के लिए शासन द्वारा 16.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुल के निर्माण हेतु कुल 36 आधार स्तंभ बनाए जाने हैं, जिनमें से 33 स्तंभों का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है तथा शेष तीन स्तंभों का निर्माण भी इसी माह पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद पाइल कैप का निर्माण कर स्टील सुपर स्ट्रक्चर स्थापित किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि पुल के स्टील ढांचे का निर्माण कार्य समानांतर रूप से कार्यशाला में तेजी से किया जा रहा है।
मंडलायुक्त ने नदी तल में चल रहे निर्माण कार्य को और अधिक गति देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी आधार स्तंभों तथा पाइल कैप का निर्माण शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि निर्धारित समय के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित परीक्षण कराए जाने के भी निर्देश दिए।
इसके उपरांत मंडलायुक्त ने धनौरी–सिडकुल मोटर मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 8.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क के सुधार एवं डामरीकरण के लिए कुंभ मेला मद से 6.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सड़क के सुधार हेतु आवश्यक आधारभूत कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा बारिश समाप्त होते ही डामरीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए विकसित किए जा रहे वैकल्पिक मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि कुंभ मेला-2027 से जुड़े सभी निर्माण कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं और इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा प्रत्येक चरण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश

गांधी घूमे कालेज में, दुहराया खुद भी रहो साफ और समाज को भी रखो साफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधी की वेशभूषा में घूमता छात्र और उसके पीछे स्वच्छता का नारा लगाते उसके साथी। जोश व खरोस से लबरेज इन छात्रों ने गांधी जयंती के मौके पर श्री राम कॉलेज में गुरुवार को जो संदेश दिया उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई देगी। वहीं दूसरी ओर कुछ छात्रों का समूह नुक्कड़ नाटक

किसानों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए निकाली यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान ‘किसान अधिकार यात्रा’ की शुरूआत आज मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल से की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजीव आर्य के नेतृत्व में आज धर्मस्थली शुक्रताल से किसान

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन मृत्यु से मुक्ति के लिए सत्कर्म का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि संसार के सभी जीव काल रूपी सर्प के मुख में हैं। मृत्यु

नारी ही नवयुग की आधारशिला : राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारीज केशवपुरी सेवा केंद्र, मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में ‘नारी–नवयुग की आधारशिला’ विषय पर विशेष महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी, दिल्ली जोन इंचार्ज एवं निदेशिका, बाल्टिक प्रदेश, राशिया तथा राष्ट्रीय

जैन कन्या इण्टर कॉलेज में गांधी एवं शास्त्री जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इण्टर कॉलेज, नई मण्डी में *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* के अवसर पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं अनावरण के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण देवी द्वारा गांधी जी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal