मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तेजस फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा की स्मृति में प्रतिवर्ष जनपद मुजफ्फरनगर के मेधावी छात्र-छात्राओं को “राधेश्याम मिश्रा स्मृति अवार्ड” से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस सम्मान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ग के कुल 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए तेजस फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष जनपदवार टॉप विद्यार्थियों की सूची जारी की जाती है, इसलिए यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का चयन विभाग द्वारा जारी सूची के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा जनपदवार मेरिट सूची जारी नहीं की जाती है। इसलिए तेजस फाउंडेशन जनपद के सभी सीबीएसई विद्यालयों से संपर्क कर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के शीर्ष दो-दो विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं प्राप्त करेगा। प्राप्त अंकतालिकाओं के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु एक तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया जाएगा, जो पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन करेगी। तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के पूज्य पिता स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा की स्मृति में प्रारंभ किए जा रहे इस सम्मान का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
इस अवसर पर तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अमित गोयल एवं सदस्य दीपक सर्राफ उपस्थित रहे।

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर






