न्यूयॉर्क (एजेंसी)। न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर गुरुवार को तिब्बती झंडा लिए एक व्यक्ति ने विरोध स्वरूप खुद को आग लगा ली। प्रदर्शनकारी की पहचान उसके एक दोस्त ने लोबगा रंगजेन के तौर पर हुई है, जो कथित तौर पर करीब 20 साल से अमेरिका में रह रहा था।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शाम करीब 7 बजे न्यूयॉर्क शहर में ईस्ट 43rd स्ट्रीट और फर्स्ट एवेन्यू के पास हुई। सर्विलांस फुटेज में रंगजेन को पारंपरिक भिक्षु के कपड़े पहने हुए देखा गया। शाम की भीड़-भाड़ वाली सड़क पर खुद को आग लगाने से पहले उसने फुटपाथ पर तिब्बती झंडा रखा।
आग की लपटों में घिरने के एक मिनट से भी कम समय में वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि ट्रैफिक चलता रहा और कई गाड़ियों के हॉर्न बजते रहे। पुलिस अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और 15 सेकंड के भीतर आग बुझा दी। अधिकारियों ने बताया कि उस व्यक्ति को बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश






