चिकित्सक मानवता की सेवा के सच्चे प्रहरी: डॉ एसके मिश्रा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर होप सुपर स्पेशियलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल, जगजीतपुर, कनखल (हरिद्वार) के महाप्रबंधक डॉ. एस. मिश्रा ने समस्त देशवासियों एवं चिकित्सा जगत से जुड़े सभी चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। डॉ. मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि डॉक्टर केवल रोगों का उपचार करने वाले विशेषज्ञ नहीं, बल्कि मानवता की सेवा, समर्पण और करुणा के सशक्त प्रतीक हैं। वे अपने ज्ञान, अनुभव और अथक परिश्रम से असंख्य लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं तथा समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस हमें उन सभी चिकित्सकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है, जो दिन-रात निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा में समर्पित रहते हैं। विशेष रूप से कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार में चिकित्सकों की संवेदनशीलता, धैर्य, विशेषज्ञता और समर्पण मरीजों के जीवन में नई उम्मीद का संचार करते हैं।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि होप सुपर स्पेशियलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अस्पताल का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार के साथ आत्मीय देखभाल प्रदान करना है। अंत में उन्होंने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर

रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जूना अखाड़े ने स्थगित किए सभी धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई