मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजवंश इण्टर कालेज शिव नगर मुजफ्फरनगर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने महारास के पावन प्रसंग को श्रवण कराते हुए कहा कि आत्मा ओर परमात्मा के मिलन को ही महारास कहते है। वेदों की ऋचाएं व त्रेतायुग के ऋषि मुनि ही गोपी रूप में द्वापर में आए कृष्ण के प्रेम में मंत्र मुग्ध हो गए व्यास जी ने कहा कि गोपियों ने भगवान से निष्काम भाव से प्रेम किया भगवान कृष्ण से किसी भी प्रकार का स्वार्थ गोपियों का नहीं था। कृष्ण के भेजने पर उद्धव जी भी गोपी प्रेम के सम्मुख नत्मस्तक हो गए। वैसे भगवान को निष्कपट प्रेम ही प्रिय है। स्वयं कृष्ण ने नन्द बाबा ओर यशोदा समेत समस्त गोपी ग्वाल के प्रेम को स्मरण कर भावुक हो जाते थे।

महाराज जी ने उद्धव प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि माता पिता के चरणों में सभी तीर्थों का वास होता है जिसने माता पिता को संतुष्ट कर लिया उसने परमात्मा को संतुष्ट कर लिया हर बात को तुम भूलो ही मगर मां बाप को मत भूलना इस गीत में सभी श्रोताओं के नेत्र सजल हो गए इस अवसर पर नमन राजवंशी ने व्यास पीठ समेत अपने पूर्वजों का सपत्नीक पूजन किया इस अवसर पर निधि कुच्छल, नैना राजवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग, संजय गर्ग, बंटी सैनी, गुड़िया तिवारी, मुकेश राजवंश, गुड्डू सिंगल, अंजू सिंगल, नवनीत गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नगर में धूमधाम से निकाली श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 42 वें “श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार दो अक्टूबर को नगर में धूमधाम से श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नई मंडी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा।देर रात टाउन हॉल पर पहुंचकर संपन्न हुई। नई






