रामपुर तिराहा काण्ड के एक मामले में 32 वर्ष बाद आया फैसला, तीन को सजा व अर्थदंड

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। करीब 32 वर्ष पूर्व रामपुर तिराहा कांड के समय उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों से फर्जी हथियार बरामदगी मामले में आरोपी तत्कालीन थाना प्रभारी ब्रजकिशोर और उनके हमराह दो पुलिसकर्मियों को सीबीआई मामलों की सुनवाई करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा नामित विशेष मजिस्ट्रेट एवं एसीजेएम प्रथम देवेन्द्र सिंह फौजदार ने दोषी मानते हुए डेढ वर्ष कैद की सजा सुनाई है।
रामपुर तिराहा कांड से संबंधित आपराधिक मामलों में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दिए जाने के बाद उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई मामले की सुनवाई के लिए नामित विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। सीबीआई के मामलों की सुनवाई करने के लिए विशेष नामित मजिस्ट्रेट एसीजेएम-प्रथम देवेन्द्र सिंह फौजदार ने इस मामले में सजा सुनाई।
अभियोजन पक्ष के अनुसार दो अक्टूबर 1994 को गांधी जयंती पर पृथक राज्य की मांग को लेकर राजघाट पर धरना प्रदर्शन के लिए जा रहे उत्तराखंड आंदोलनकारियों को मुजफ्फरनगर पुलिस ने तत्कालीन मुलायम सरकार के निर्देश पर छपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर तिराहे के निकट रोक लिया था। उस दौरान टकराव होने पर पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गयी थी। इस मामले में पुलिस की ओर से अनेक अभियोग उत्तराखंड आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज किए गए थे, जिनमें एक मामला उनसे अवैध हथियार बरामदगी का भी था। पुलिस ने उत्तराखंड आंदोलनकारियों को हमलावर साबित करने के लिए उनसे हथियार बरामद करने का अभियोग तत्कालीन झिंझाना थाना प्रभारी ब्रज किशोर सिंह की ओर से दर्ज किया था। बाद में सभी मामलों की सीबीआई जांच हुई तो सीबीआई ने हथियार की बरामदगी को फर्जी मानकर हथियार बरामद करने वाले तत्कालीन झिंझाना थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह और उनके हमराहा पुलिसकर्मियों के खिलाफ फर्जी अभियोग दर्ज करने, फर्जी हथियार बरामदगी दिखाने, लोकसेवक के रूप में पदीय दायित्व का निर्वहन न करने, और षड्यंत्र में शामिल होने आदि आरोपों की धारा 120 बी, 182, 211, 218, भारतीय दंड विधान तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत चार्जशीट कोर्ट में दी थी। इस मामले की सुनवाई एसीजेएम प्रथम ( हाईकोर्ट द्वारा नामित विशेष सीबीआई मजिस्ट्रेट) देवेन्द्र फौजदार की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस, गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इस मुकदमे में आरोपी थाना झिंझाना के तत्कालीन एसओ ब्रजकिशोर सिंह, पुलिस कांस्टेबल उमेश चंद और अनिल कुमार को फर्जी हथियार बरामदगी मामले में धारा 120 बी, 182, 211, 218, (भारतीय दंड विधान) तथा धारा 25 (शस्त्र अधिनियम) के अंतर्गत दोषी करार दिया। सजा के प्रश्न पर सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से अभियोजन अधिकारी धारा सिंह मीणा ने कहा कि अभियुक्तगणों द्वारा आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया गया, इसलिए उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए, वहीं बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि अभियुक्तों ने तीस वर्ष तक मुकदमे की लम्बी सुनवाई का सामना किया है, उनकी आयु भी अधिक है, इसलिए सजा सुनाने के समय मानवीय दृष्टिकोण भी अपनाया जाना चाहिए। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बात सुनने के बाद कोर्ट ने दोषी तीनों अभियुक्तों को डेढ़ वर्ष के कारावास की सजा एवं प्रत्येक अभियुक्त पर विभिन्न आपराधिक धाराओं में कुल 21 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई