हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस मकान खरीद को हिंदू संघर्ष समिति ने लैंड जिहाद का नाम दिया है। शनिवार को यहां एकत्रित लोगों ने घर के अंदर वन्य जीव उत्पीड़न होने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

कृष्णापुरी मोहल्ले में हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार के नेतृत्व में मोहल्ले वालों ने पिछले कुछ दिनों से हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे जाने का विरोध जताया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के स्थानीय सभा सांसद राजीव शर्मा भी इस मकान खरीद के विरोध में आवाज उठा रहे हैं। हिन्दू संघर्ष समिति ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन से चार दिनों में समाधान न होने के कारण तालाबंदी की घोषणा कर दी थी l शनिवार 27 जून को मकान खरीद को लेकर चल रहे विरोध की इसी कड़ी में क्षेत्रवासियो ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर बैठक करके पूरे मोहल्ले में अकेले दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदने से आक्रोशित होकर मकान पर ताला लगा दियाl इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है और सभी क्षेत्रवासियों ने हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार के नेतृत्व मे एकत्रित होकर कहा है की कोई व्यक्ति यहां का पलायन नहीं करेगा हम सब लोग डटकर लैंड जिहादियों का मुकाबला करेंगे।

इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी एवं हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के अरुण प्रताप सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कपिल कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय सभासद राजीव शर्मा. राजपाल बालियान रामकुमार वर्मा, निशांत तायल एवं बड़ी संख्या में मोहल्ले की महिला पुरुष आदि मौजूद रहे। हिन्दू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने प्रशासन से मांग की है कि दूसरे समुदाय के बीच में बाजार मूल्य से अधिक धन देकर मकान खरीदने वाले दूसरे समुदाय के व्यक्ति की संपत्ति और आय के स्रोतों की जांच की जानी चाहिए। इस दौरान क्षेत्रीय सभासद राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि जब इस मकान में सामान रखा गया तो उसमें जिंदा कछुवे भी लाए गए हैं। वन्य जीव जंतु अधिनियम के अंतर्गत प्रशासन को मकान खुलवाकर इसकी जांच करनी चाहिए। यदि कछुए मिले तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal