मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है।
थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी। उक्त पोस्ट से सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना के दृष्टिगत थाना बुढाना पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद बुढाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की गई तथा शनिवार 27 जून 2026 को बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम जौला निवासी आसिफ़ मलिक उत्तर हबीब को गिरफ्तार किया गया।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी
लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री






