हरिद्वार (हरिद्वार)। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को करीब चार किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में बहादराबाद पुलिस ने 26 जून को गश्त और चेकिंग के दौरान पुराना पावर हाउस क्षेत्र से एक संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3 किलो 946 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुर्बान पुत्र जाकिर, निवासी बेडपुर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और सी-डैक दिल्ली के साथ एमओयू
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर एवं सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), दिल्ली के मध्य शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। इस समझौते से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, ज्ञान-विनिमय तथा तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में






