हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर गांजा बरामद किया है। आरोपी के कब्जे से 3 किलो 946 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने पुलिस को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कस्बा चौकी प्रभारी एसआई विकास रावत ने सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल शाह आलम व पीआरडी अमजद के साथ पुराना पावर हाउस क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कुर्बान पुत्र जाकिर निवासी बेडपुर थाना कलियर को गांजे समेत दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट केे तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश






