वरिष्ठ नागरिकों ने यात्रियों और राहगीरों को बांटा रेलवे स्टेशन पर मीठा शीतल जल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक संगठन ने रेलवे स्टेशन ज्वालापुर के मंदिर प्रांगण में छबील का आयोजन कर राहगीरों व यात्रीयों को मीठा शीतल जल वितरित किया। वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि जून में अधिक गर्मी होती है। ऐसे में पानी पिलाना बड़ा पुण्यदायी कार्य माना जाता है। तपती गर्मी से यात्रीयों व राहगीरों को राहत प्रदान करने के लिए संगठन ने ठंडा और मीठा जल वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यो में सभी को सहयोग करना चाहिए। बाबूलाल, हरदयाल अरोड़ा, जगदीश लाल आहूजा, जगराम सिंह, आनंद प्रकाश गौड़, जगपाल सिंह, संतकुमार शर्मा, प्रियंका चौधरी, विद्यासागर गुप्ता, रमेश कुमार मिश्रा, कर्मवीर सिंह, गुलाब राय, एससी ग्रोवर, एससीएस भास्कर, जयपाल सिंह आदि वरिष्ठजनों ने जल वितरण में सहयोग किया।

बहादराबाद पुलिस ने गांजे समेत नशा तस्कर दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर गांजा बरामद किया है। आरोपी के कब्जे से 3 किलो 946 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने पुलिस को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कस्बा चौकी प्रभारी एसआई विकास

खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापारियों को दी नियमों में बदलाव की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एससोसिएशन की खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन एवं कोऑर्डिनेटर आशीष भार्गव ने व्यापारियों को फूड सेफ्टी नियमों में हुए बदलाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा डिस्ट्रीब्यूटर एससोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा

पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा ने की राजनीतिक भागीदारी और आरक्षण बढ़ाने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा ने राजनीतिक भागीदारी और ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग की है। प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा में शामिल संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा आगामी 5 जुलाई को ज्वालापुर स्थित शुभारंभ बैंक्वेट हॉल में ओबीसी महापंचायत एवं जनसभा में राजनीतिक भागदारी और आरक्षण सहित

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार आए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा ने धर्मपत्नी व अन्य परिजनों के साथ श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना कर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा को मां की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया और 2029

शनिवार से होगा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में श्री शिव गंगा उत्सव सीजन 2 का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में श्री शिव गंगा उत्सव सीजन 2 का आयोजन 27 एवं 28 जून को किया जाएगा। श्री नृत्यांजलि ए सेंटर ऑफ ग्लोबल इंडियन आर्ट एंड कल्चर नई दिल्ली द्वारा गिविंग हैंड्स वेलफेयर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और जनपद के नशा मुक्ति केन्द्रों के सहयोग से पुलिस लाइन रोशनाबाद में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सन्दीप कुमार ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal