मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार RRTS परियोजना को मिली नई गति, मुख्यमंत्री योगी से मिले मंत्री कपिल देव

Share :

लखनऊ (रिपोर्टर)। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर के लिए एएआर/डीपीआर तैयार कराने हेतु सैद्धांतिक सहमति प्रदान किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आधुनिक एवं विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार RRTS कॉरिडोर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी कदम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के साकार होने से मुज़फ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार के बीच आवागमन अधिक तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक होगा। साथ ही व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र में निवेश को भी व्यापक बढ़ावा मिलेगा।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि RRTS जैसी अत्याधुनिक परिवहन परियोजनाएं प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ लोगों के जीवन को भी अधिक सुगम बना रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, निवेश और आधुनिक परिवहन नेटवर्क के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार RRTS कॉरिडोर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग रही है। इस परियोजना के लिए सैद्धांतिक सहमति प्राप्त होना क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सशक्त बनाएगी, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।मंत्री कपिल देव ने प्रदेश के विकास के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता और संवेदनशील नेतृत्व के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal