अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। समाज में राजनीतिक जनचेतना उत्पन्न करनी होगी। उन्होंने कहा कि समाज को जनसंख्या के आधार पर विधानसभा में प्रतिनिधित्व के लिए जनपद में अपनी राजनीतिक पहचान का परिचय देना होगा और आवाज को बुलंद करनी होगी। राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए प्रयास तेज करने होंगे। धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठित होकर अपनी एकता का परिचय दें और समाज की विभिन्न समस्याओं का मिलजुल हल करें। जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक ने कहा कि संगठित होकर ही राजनीति और सामाजिक पहचान प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भी आगे लाया जाए। पाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह पाल ने कहा कि देश निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले ओबीसी समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं चौक चौराहों पर स्थापित की जानी चाहिए, ताकि युवा वर्ग अपने महापुरूषों से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलनी चाहिए। जिससे समाज प्रगति और उन्नति कर सकेगा। मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है। बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा कर प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में चौधरी नरेश बालियान, विनोद मलिक, धर्मपाल सिंह ठेकेदार, ओमपाल सिंह पाल, राजाराम प्रजापति, रणधीर सिंह, अरविंद कुमार सैनी, भारत भूषण, प्रमोद कुमार, पार्षद अनुज सिंह, रविंद्र कुमार, पीयूष चौधरी, योगेंद्र सिंह, जेपी चाहर, मनोज मलिक, वीरपाल सिंह, महेंद्र सिंह वर्मा, सतीश मलिक, मोनू, प्रशांत, मनोज, भूपेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, रवि कश्यप, प्रेम प्रकाश सतलेवाल, सचिन वर्मा, पप्पू, धनेश कुमार, संदीप सैनी, प्रेमचंद सैनी, विजय सिंह पाल, धर्मवीर सिंह, महेश चंद वर्मा, नरेश कुमार, सत्यवीर मलिक आदि शामिल रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal