मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को लगभग 26 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध नया मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी अभियान में थाना खतौली पुलिस के उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह, रजत सिंह और राधव बंसल सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। इसके अलावा एंटी नारकोटिक्स सेल के नीरज शर्मा, योगेश कुमार, त्रिवेद कुमार और शरद ने भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 40 वर्षीय गौरव उर्फ गौरा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, गुंडा एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, धमकी, अवैध शराब कारोबार तथा अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित 50 से अधिक मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। हाल ही में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें वह वांछित चल रहा था।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





