मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन सभागार में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति, जनपद स्तरीय कन्वर्जेन्स समिति, जिला निगरानी समिति एवं अनुपूरक पुष्टाहार जिला स्तरीय टास्क फोर्स (हॉट कुक्ड मील) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, सैम एवं मैम बच्चों की स्थिति, पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों की फीडिंग तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक माह आंगनवाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत सभी बच्चों का वजन अनिवार्य रूप से किया जाए तथा उसकी त्रुटिरहित फीडिंग पोषण ट्रैकर एप पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना वजन लिए किसी भी प्रकार की फीडिंग न की जाए और आंकड़ों में सुधार दिखाने के उद्देश्य से गलत जानकारी दर्ज करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक माह कम से कम 10 प्रतिशत आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर अपने समक्ष बच्चों का वजन कराएं। वहीं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को 20 प्रतिशत केंद्रों पर स्वयं निगरानी करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने हॉट कुक्ड मील योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों पर 21 दिन से कम भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, वहां संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।उन्होंने सैम और मैम बच्चों की सही रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि गंभीर कुपोषित बच्चों को तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाए। साथ ही सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों और प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर जिन कार्यों को कराए जाने की आवश्यकता है, उन्हें ग्राम प्रधान, सचिव एवं खंड विकास अधिकारियों के समन्वय से ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने से पहले पूरा करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी आंगनवाड़ी केंद्र पर कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी एवं मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहीं।

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का सुंदर आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगवान मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आज मंगलवार के पावन अवसर पर पंडित अरुण मिश्रा, पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित विजेंद्र मिश्रा एवं उनकी समस्त टीम द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं गीता पाठ से जुड़े सभी





