खतौली में पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, वसूला जुर्माना

Share :

मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा नगर के मुख्य बाजारों में लगातार तेजी से बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका के अधिकारी के अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान में भारी पुलिस बल के साथ खतौली तहसीलदार भी मौजूद रहे।

शुक्रवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के तहत पालिका टीम के अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए अनावश्यक रूप से सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर शक्ति दिखाई। इस दौरान पाली का टीम अतिक्रमणकारियों के चालान काटने के साथ व्यापारियों से जुर्माना भी वसूला। अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम में इस दौरान खतौली क्षेत्र के बड़ा बाजार, बिद्दी वाड़ा, जानसठ चौराहा, जानसठ रोड और रेलवे रोड पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों से जुर्माना भी वसूला। पालिका टीम की इस कार्रवाई से कस्बे में हद कप मचा रहा।

भेल नगर प्रशासक ने 20 वर्ष पुराना अवैध कब्जा कराया मुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल स्थित सेक्टर 1 मार्केट से कामन एरिया पर 20 साल से चला आ रहा अवैध कब्जा नगर प्रशासक संजय पंवार ने सख्ती दिखाते हुए अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । बताते चलें कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट सुब्रत पटेल ने भेल सेक्टर 1 मार्केट भवन की सिड़ियों के नीचे खाली पड़े स्थान

नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी व जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की बर्खास्तगी की

मेयर किरण जैसल ने किया गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने रामनगर में 2 गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को प्रदेश का आदर्श नगर निगम बनाना उनका लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डो में विकास

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सामाजिक विकास मे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान मे एआई का दौर है। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम् हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सिर्फ दो मिनट में ही कुछ भी प्रचारित हो जाता है। इसलिए अति

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना में लगभग 106 वर्ष पुराने ताम्रपत्र संग्रहित व संरक्षित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में शुक्रवार समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना के पदाधिकारियों को “ज्ञान भारतम मिशन” के विषय मे अवगत कराया गया एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में संरक्षित एवं संग्रहित ताम्रपत्र संवत

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का कचहरी में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में भारी रोष देखने को मिला। इसी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गीता जैन व नीरज गौतम के नेतृत्व में कचहरी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal