जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का भव्य स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के कोर्ट रोड स्थित मुख्यालय पर पधारे। उनके आगमन पर बैंक चेयरमैन ठा0 रामनाथ सिंह, उप सभापति मुकेश कुमार जैन के अलावा संचालक राजू अहलावत, अमित चौधरी (ब्लाक प्रमुख), सोमबीर सिंह, दिनेश कुमार, इन्द्रपाल सिंह, अनार सिंह, ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक, आशीष चौधरी, संजीव कुमार, आशीष त्यागी तथा पंकज पाल ने बुके देकर उनका स्वागत किया और बंगाल विधान सभा मे पार्टी की प्रचन्ड जीत पर बधाई दीे। बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार द्वारा भी उप महाप्रबंधकों व बैंक कर्मचारियों के साथ सुरेश राणा को बुके भेंटकर स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि हिन्दुवादी छवि के जनप्रिय नेता सुरेश राणा विधान सभा चुनाव के सिलसिले मे 6 महीने पश्चिम बंगाल प्रवास पर रहे जहाॅ उन्हे 24 परगना एवं साउथ 24 परगना क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया। दोनो क्षेत्रा मे कुल 63 विधासभा सीटे है जिनमे से 43 सीटो पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बंगाल चुनाव मे मिली अभूतपूर्व सफलता का जश्न मनाने और चुनाव से जुडे तथ्यो की जानकारी जनमानस के साथ साझा करने के उद्देश्य से ठा0 रामनाथ सिंह ने पूर्व केबिनेट मंत्री को बैंक मुख्यालय पर आमन्त्रित किया। बैंक चेयरमेन ने भारत माता के जयघोष के साथ सम्बोधन प्रारम्भ करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की घोर विपरीत परिस्थितियों मे चुनाव अभियान के प्रबन्धन हेतु उत्तर प्रदेश से मात्र दो व्यक्तियो को जिम्मा दिया गया जिसमे से एक हमारे बीच बैठे शेरदिल नेता सुरेश राणा और दूसरे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर है जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।
बंगाल चुनाव के सम्बन्ध मे सुरेश राणा ने बताया कि चुनौती बहुत कठिन थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदशर्न और कुशाग्र बुद्वि के धनी भारत के गृहमंत्री अमित शाह की अभेद रणनीति को आधार बनाकर भाजपा के कार्यकर्ताओ और बंगाल की सनातनी जनता ने दिन रात एक कर बंगाल के रण मे विजय प्राप्त कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है। आज पूरा विश्व जान गया है कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होने आगे कहा कि मै मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक के सभापति ठा0 रामनाथ सिंह व प्रबन्ध समिति के सभी संचालकों को धन्यवाद देता हू जिन्होने अल्प समय मे एक शानदार कार्यक्रम आयोजित कर मुझे अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किया है। सही मायने मे बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओ और सनातनी विचारधारा रखने वाली जनता को बंगाल चुनाव की सफलता के लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए जिन्होने अनेक वर्षो तक वामपंथी व टीएमसी की क्रूर सरकारो के साथ संघर्ष जारी रखा।
कार्यक्रम मे भाजपा मण्डल अघ्यक्ष बुढाना मोनू ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा, आशीष प्रधान, सन्नी चरथावल, कुलदीप एडवोकेट, मोहित सिसौदिया, तेजेन्द्र पाल, राजू सहाबुदीनपुर तथा पंकज चैधरी बुढाना व संगठन अनेक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। मंच संचालन पूर्व डायरेक्टर व वर्तमान में संचालक पति इन्द्रपाल सिंह जसोई ने किया। पूरा कार्यक्रम देश भक्ति के जज्बे से ओतप्रोत रहा।

नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी व जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की बर्खास्तगी की

मेयर किरण जैसल ने किया गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने रामनगर में 2 गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को प्रदेश का आदर्श नगर निगम बनाना उनका लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डो में विकास

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सामाजिक विकास मे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान मे एआई का दौर है। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम् हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सिर्फ दो मिनट में ही कुछ भी प्रचारित हो जाता है। इसलिए अति

खतौली में पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, वसूला जुर्माना

मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा नगर के मुख्य बाजारों में लगातार तेजी से बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका के अधिकारी के अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान में भारी पुलिस बल के साथ खतौली तहसीलदार भी मौजूद रहे। शुक्रवार को नगर पालिका

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना में लगभग 106 वर्ष पुराने ताम्रपत्र संग्रहित व संरक्षित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में शुक्रवार समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना के पदाधिकारियों को “ज्ञान भारतम मिशन” के विषय मे अवगत कराया गया एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में संरक्षित एवं संग्रहित ताम्रपत्र संवत

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का कचहरी में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में भारी रोष देखने को मिला। इसी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गीता जैन व नीरज गौतम के नेतृत्व में कचहरी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal