डीएम उमेश मिश्रा से मिले व्यापारी, गिनाई क्षेत्र की समस्याएं

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने सोमवार को दम उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण को एक ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन में व्यापारियों ने डीएम को अवगत कराया की पिछली बैठक में पीयूष गोयल के मकान से अशोक जैन कपड़े वाले के मकान तक़ सड़क की दुर्दशा के विषय में अवगत कराया गया था, तब से इस बीच यह सड़क एक स्थान पर बुरी तरह धंस भी गई थी, इस विषय को उजागर करने पर धंसा हुआ भाग तो वैकल्पिक रूप से भर दिया गया है, किन्तु बाकी सड़क जस की तस पड़ी है। महावीर चौक एवम् टाऊन हाल फीडर पर अत्यधिक विद्युत कट लगने की समस्या भी अभी तक बनी हुई है। क्या इन पर ट्रांसफार्मर अपेक्षा से कम क्षमता के हैं, यदि ऐसा है तो समय रहते अपेक्षित क्षमता के ट्रांफमर बदले जाने चाहिए़, अथवा अन्य जो भी तकनीकी कारण हो उसका निवारण समय बद्ध तरीके से सुनिश्चित कराने की कृपा करें। झांसी रानी मुख्य चौराहे को बन्द कर दिया गया है। मुख्य चौराहों को पूर्णतः बन्द किया जाना उचित नहीं है, कम से कम दुपहिया वाहन के लिए 2 अलग अलग कट एक आने और एक जाने के लिए छोड़ा जाना परम आवश्यक है। पिछली बैठक में यह तय भी हो गया था, किन्तु कार्यवाही नहीं की गई। इसी प्रकार अव्यवहारिक रूप से मीनाक्षी चौक से आर्य समाज रोड़ पर जाने वाले साइड मार्ग को भी पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग लगा कर ग़लत तरीके से अवरुद्ध कर दिया गया है। वहीं व्यापारियों ने जिला प्रशासन से गुड़ मण्डी और जीएसटी से संबंधित समस्याएं निराकरण कराए जाने की मांग की। इस दौरान अजय सिंघल, महानगर अध्यक्ष, श्याम सिंह सैनी, राकेश गर्ग, अलका शर्मा, अंजू शर्मा, अनीशा भटनागर, अन्नपूर्णा गुप्ता, पंकज गोयल, रामपाल सैन, प्रवीण खेड़ा समेत उद्योग व्यापार मण्डल के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal