डॉ. पंड्या के पोलैंड दौरे से भारतीय समुदाय में जागी नई चेतना

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने अपने विदेश प्रवास के क्रम में पोलैंड की राजधानी वारसॉ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत की नवनियुक्त राजदूत और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती नीता भूषण सेशिष्टाचार भेंट की। अपनी रणनीतिक कार्यशैली और द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए विख्यात श्रीमती भूषण के साथ हुई यह मुलाकात सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
शांतिकुंज मीडिया विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भेंट के दौरान डॉ. पंड्या ने पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के सद विचार ‘समस्त विश्व को भारत के अजस्र अनुदान’ को केंद्र में रखते हुए गायत्री परिवार के वैश्विक विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। बातचीत का एक प्रमुख हिस्सा वर्तमान समय की सबसे बड़ी तकनीकी चुनौती, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और उससे जुड़े वैश्विक खतरों पर केंद्रित रहा, जहाँ अध्यात्म और नैतिकता के माध्यम से इन चुनौतियों के समाधान पर विचार साझा किए गए। साथ ही, भारत और पोलैंड के बीच सांस्कृतिक संबंधों की प्रगाढ़ता को लेकर भी गहन मंथन हुआ।
जानकारी के अनुसार भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार-प्रसार और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मिलकर कार्य करने की सहमति बनी। राजदूत श्रीमती नीता भूषण ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। डॉ. पंड्या के इस दौरे से पोलैंड में भारतीय समुदाय में एक नयी चेतना जागृत हुई है और भविष्य में सांस्कृतिक समन्वय के नए द्वार भी खुले हैं।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal