मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ए ट्रीज संस्था द्वारा होटल स्वागत में बैगलेस संस्था के सहयोग से मेमोरी वर्कशॉप का भव्य आयोजन किया गया। मेमोरी वर्कशॉप का शुभारंभ चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, योगेश गुप्ता, डॉ राजीव कुमार, डॉ रणवीर सिंह, आशीष द्विवेदी, राजकुमार कटारिया, नरेंद्र सिंह संस्थापक बैग़लेस फाउंडेशन व ए ट्रीज संस्थापक राजीव वर्मा व सचिव वरुण वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ए ट्रीज संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को लाइव प्लांट, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था संस्थापक राजीव वर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया और विद्यार्थियों की स्मार्ट मेमोरी हेतु आयोजित “मेमोरी वर्कशॉप” का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु आह्वान किया गया। मेमोरी वर्कशॉप के मुख्य वक्ता श्री नरेंद्र सिंह द्वारा मेमोरी वर्कशॉप में स्मार्ट मेमोरी कैसे बने, उससे संबंधित टिप्स सभी को दिए गए।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा जनपद के 2026 के टॉपर्स को सम्मानित कर बधाई दी गई एवं मेमोरी वर्कशॉप आयोजित करने के लिए संस्था के संस्थापक राजीव कुमार वर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद में ऐसे आयोजन निरंतर संचालित होने चाहिए। नरेंद्र सिंह द्वारा मेमोरी वर्कशॉप में पीपीटी के माध्यम से निमोनिक साइंस व चित्रों स्मार्ट मेमोरी हेतु विभिन्न टिप्स दी गई। उन्होंने समझाया कि विभिन्न परिस्थितियों में कैसे आप अपनी मेमोरी को उक्त तकनीक से स्मार्ट बना सकते हैं।
नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा इस आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जनपद के सभी स्कूल में होने चाहिए ताकि बच्चों का मानसिक विकास हो और बच्चों का भविष्य उज्जवल रहे और जनपद का नाम भारत में रोशन करे। मेमोरी वर्कशॉप के अंत में सभी प्रतिभागियों, प्रधानाचार्यो, शिक्षकों, अभिभावकों व कोचिंग सेंटर संचालकों तथा विद्यार्थियों का राजीव वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया और भविष्य में मेमोरी वर्कशॉप के आयोजन करने में सहयोग देने हेतु अपेक्षा की।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






