टेनर्स औद्योगिक सहकारी समिति में नई कार्यकारिणी घोषित, पूजा देवी अध्यक्ष निर्विरोध

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण उत्तराखण्ड के तहत नियम संख्या 454(4) के अंतर्गत नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद टेनर्स औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति, कड़च्छ ज्वालापुर हरिद्वार की प्रबंध समिति के सदस्यों की विधिवत घोषणा कर दी गई। निर्वाचन अधिकारी अमित यादव द्वारा 24 अप्रैल 2026 को यह घोषणा की गई। घोषित परिणामों के अनुसार लक्ष्मी, प्रतीक्षा देवी, माया देवी, पूजा देवी, सुरेश, लक्ष्मीचंद, हेमंत और मंतलेश डायरेक्टर पद पर निर्वाचित हुए। इसके बाद 25 अप्रैल को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई, जिसमें किसी अन्य प्रत्याशी के न आने पर पूजा देवी पत्नी हरीश कुमार अध्यक्ष निर्विरोध चुनी गईं, जबकि लक्ष्मीचंद उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कड़च्छ और शास्त्री नगर क्षेत्र में विजयी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में श्यामल प्रधान ने कहा कि यह जीत पूरी सहकारी समिति की एकजुटता और विश्वास की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समिति पारदर्शिता, विकास और सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम में पवन कुमार, अशोक कुमार, हरीश कुमार, विनोद कुमार, विजयपाल, गोपाल, सतीश, शिवपाल, रवि, रमेश भूषण, रवि प्रकाश, मेघराज, नरेंद्र, नीतू, जगदीश प्रसाद दुबे, कुलदीप कुमार, जसवंत सिंह, रीता, चुन्नीलाल, मांगेराम, सोमपाल सिंह, राजेश मुखिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खतौली क्षेत्र में गरज एमडीए का महाबली, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में आज अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता नवीन प्रधान व भीम, द्वारा स्थल- राजेश फार्म हाउस के पीछे, मीरापुर रोड ग्राम गंगधाडी, खतौली जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 10 बीघा, आलोक गोयल, इमरान प्रधान

एसडी कॉलेज ने अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज टूर्नामेंट में प्रथम स्थान किया प्राप्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एस.डी. कॉलेज की शतरंज टीम ने अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल कौशल, रणनीति, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। इस शानदार उपलब्धि पर प्रो. डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर, प्राचार्य, एस.डी. कॉलेज

सनातन धर्म महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना मनाया गया स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना

एमजी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एडवेंचर टूर का उठाया भरपूर आनंद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार का दिन रोमांच, उत्साह और नई सीख से भरा रहा। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के लिए नोएडा स्थित ई.ओ.डी. एडवेंचर पार्क में रोमांचक यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान बच्चों ने विभिन्न साहसिक गतिविधियों में

नेपाल त्रासदी पीड़ितों को सहायता पहुंचाकर लौटे विकल्प जैन का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेपाल हेल्पिंग हैंड्स अभियान के तहत एकत्र हुई खाद्य सामग्री और नकद राशि लेकर त्रासदी के पीड़ितों तक ग्राउण्ड जीरों पर पहुंचे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल का लौटने पर संगठन ने

जैन इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मीनाक्षी चौक पर स्थित स्थानीय जैन इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों के भारत विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नोडल अधिकारी राधे वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कक्षा 9 से 12 तक के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal