मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित नेटवर्क द्वारा संचालित किडज़ी प्ले स्कूल में अर्थ डे का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा “पानी बचाओ”, “वृक्षारोपण करो”, “कचरा इधर-उधर न फैलाओ” और “अपनी धरती को साफ रखो” जैसे संदेशों पर आधारित विभिन्न गतिविधियाँ कराई गईं। बच्चों को नर्सरी ले जाकर उन्हें अलग-अलग प्रकार के पौधों से परिचित कराया गया तथा वहाँ पर उनसे पौधारोपण भी करवाया गया। इस अनुभव के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया।
विद्यालय की डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। कोऑर्डिनेटर सौम्या जी ने बच्चों को स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं अकादमिक इंचार्ज प्रीति त्यागी द्वारा बच्चों को नर्सरी में विभिन्न प्रकार के पौधों और उनकी उपयोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






