हरिद्वार में छापेमारी कर आबकारी विभाग ने बरामद की भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आबकारी विभाग की टीम ने दीनदयाल पार्किंग क्षेत्र में छापेमारी कर एक झोंपड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार आबकारी इंस्पेक्टर दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने भूरा नाम के व्यक्ति की झोंपड़ी में छापेमारी के दौरान मौके से माल्टा ब्रांड देशी शराब के 225 टैट्रा पैक और अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग के 15 पव्वे बरामद किए है। बरामद की गयी शराब अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से रखी गई थी। टीम ने मौके पर ही शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है एक दिन पहले मंगलवार को नगर निगम टीम ने रोडीबेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान संदूक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी। उसके बाद आबकारी विभाग की टीम हरकत में आई और रात में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की गयी। आबकारी इंस्पेक्टर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि शहर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दीन दयाल पार्किंग में शराब बेचने वाले तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किले के आला अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में “हमारी शक्ति-हमारा ग्रह” के अंतर्गत होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज प्रवेन्द्र दहिया की अध्यक्षता में चित्रकला प्रतियोगिता व शपथ/संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा राजीव कुमार के नेतृत्व में “माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:” (धरती मेरी माता

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, एक अस्पताल किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आला अधिकारियों के कड़े निर्देशों के बीच बुधवार को डॉ. अजय कुमार, नोडल अधिकारी (झोलाछाप नियंत्रण सेल) की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुड़की रोड स्थित कई केंद्रों

नई मंडी किडज़ी प्ले स्कूल में अर्थ डे का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित नेटवर्क द्वारा संचालित किडज़ी प्ले स्कूल में अर्थ डे का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा “पानी बचाओ”, “वृक्षारोपण करो”, “कचरा इधर-उधर न फैलाओ” और “अपनी धरती को साफ रखो” जैसे संदेशों पर आधारित विभिन्न गतिविधियाँ कराई गईं। बच्चों को नर्सरी ले जाकर उन्हें

पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने किया शहरी विकास मंत्री का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कुंभ मेला कार्यो की समीक्षा करने हरिद्वार आए शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा का अंग वस्त्र प्रदान कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कुशा घाट मार्ग स्थित पुराने 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर नए पुल के निर्माण कराने और कुंभ

साधु की हत्या के आरोपी नेपाली युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साधु की हत्या के आरोपी नेपाली युवक को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रात में सोने को लेकर हुए विवाद में साधु द्वारा मारपीट से गुस्साए युवक ने डंडे और पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी। मृतक साधु की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने स्वयं वादी

बीएचईएल में राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत सरकार की राजभाषा नीति के और अधिक प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की दृष्टि से बीएचईएल हरिद्वार में, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) के सदस्य संस्थानों के कर्मचारियों हेतु, एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । मानव संसाधन विकास केन्द्र (एचआरडीसी) में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (मानव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal