हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कुंभ मेला कार्यो की समीक्षा करने हरिद्वार आए शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा का अंग वस्त्र प्रदान कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कुशा घाट मार्ग स्थित पुराने 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर नए पुल के निर्माण कराने और कुंभ मेले के दौरान सभी पार्किंग के नजदीक वेंडिंग जोन बनाए जाने की मांग की गयी है। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष एवं लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुराने 15 नंबर बिजली घर के खाली स्थान पर नए पुल का निर्माण किया जाए। साथ ही कुंभ मेले के दौरान सभी अखाड़ों वह पार्किंग के नजदीक वेंडिंग जोन बनाकर उसमें लघु व्यापारियों को कारोबार की अनुमति दी जाए। संजय चोपड़ा ने मनसा देवी पैदल सीढ़ी मार्ग को खोलने तथा लघु व्यापारियों को कारोबार की अनुमति दिए जाने की मांग भी की। संजय चोपड़ा ने बताया कि शहरी विकास मंत्री ने उनके द्वारा दिए गए प्रस्ताव को आगामी योजना में सम्मिलित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। स्वागत करने वालों में राजकुमार, नीतीश अग्रवाल, फूल सिंह, सुनील कुकरेती, अनिल कुमार, दीपक कुमार, कपिल, नितिन, ओमप्रकाश, रामसिंह, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।

जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किले के आला अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में “हमारी शक्ति-हमारा ग्रह” के अंतर्गत होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज प्रवेन्द्र दहिया की अध्यक्षता में चित्रकला प्रतियोगिता व शपथ/संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा राजीव कुमार के नेतृत्व में “माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:” (धरती मेरी माता






