सच्चा सुख केवल भक्ति,ज्ञान और आत्मसंयम में ही निहित- श्रीमहंत बिष्णु दास

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीमहंत बिष्णु दास महाराज ने भागवत कथा का शुभारम्भ करते हुए कहा कि हर मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए भगवान की भक्ति में लीन रहना चाहिए। भागवत कथा सप्ताह का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि सच्चा सुख केवल भक्ति,ज्ञान और आत्मसंयम में ही निहित है। महंत विष्णु दास सेवा समिति सभागार में जारी गुरू स्मृति कथा ज्ञान यज्ञ के पाचवे दिन श्रद्वालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि मानव जीवन में हमेशा प्राणि मात्र के कल्याण के बारे में सोचना चाहिए। संसार रूपी भव सागर से पार जाना है तो हरि भजन में लगना पड़ेगा।

पांचवें दिन कथा व्यास चिन्मय बापू ने भक्ति और ज्ञान का समन्वय के बारे में विस्तार से बताया। श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए उन्होने कहा कि भगवान ने हमेशा धर्म की रक्षा के लिए कार्य किया। उन्होंने ब्रह्मांड की संरचना और जीव के जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते भगवान की भिन्न- भिन्न लीलाओं की कथा सुनाते हुए कहा कि मनुष्य जीवन केवल भौतिक सुखों के लिए नहीं, बल्कि आत्मज्ञान और मोक्ष प्राप्ति के लिए है। पांचवें दिन राजा प्रियव्रत और उनके वंशजों की कथा सुनाते हुए कहा कि जिन्होंने धर्मपूर्वक शासन किया और भगवान की भक्ति में जीवन व्यतीत किया। भगवान ऋषभदेव ने अपने जीवन से त्याग,वैराग्य और आत्मसंयम का संदेश दिया। वहीं भरत राजा की कथा यह सिखाती है कि यदि मन भगवान से हटकर किसी भी सांसारिक वस्तु में लग जाए, तो साधना में बाधा आ सकती है। कथा व्यास चिन्मयानंद बापूजी ने विभिन्न लीलाओं के माध्यम से भक्ति एवं ज्ञान की कथा का श्रद्वालुओं को श्रवण कराया। इस दौरान महंत सरयू दास भाव नगर, विमल दास गुजरात. श्रीमहंत प्रेम दास के अलावा श्रीमती चॉद, बृजमोहन सेठ, श्वेता, नितिन सेठ, वन्दना, भव्य एवं अनिरूद्व के अलावा पुनीत दास, घवेन्द्र दास, अमनदास, रामचन्द्र दास, गणेश, शालीग्राम, अमरदास, गौरव के अलावा उछाली आश्रम के सेवकगण के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्वालुगण मौजूद रहे।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal