हरिद्वार (रिपोर्टर)। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि नशा परिवारों का खोखला कर रहा है। नशे की चपेट में आकर कई परिवार तबाह हो चुके हैं। एडवोकेट ललित मिगलानी ने कहा कि नशा समाज के बीच एक अदृश्य शत्रु की तरह है। जिसके सामने हम अपने आपको विवश समझ रहे हैं। समाज को नासूर की तरह खोखला कर रहे नशे के खिलाफ काफी कानून में कई सख्त प्रावधान हैं। नशे के कई रूप हैं। पहले चरस, गांजा, अफीम का नशा प्रचलित था। लेकिन अब आधुनिक युग में दवाईयों के रूप में नशे का व्यापार किया जा रहा है, जो समाज के लिए अधिक घातक है। एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली प्रतिबंधित दवा बेचने पर दुकान का लाईसेंस रद्द हो सकता है। साथ ही बीस साल से लेकर उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। ललित मिगलानी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे के कारोबार के संबंध में काई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क कर,े ताकि नशीली दवाएं बेचने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई हो सके। जानकर भी अनजान बन रहने से इसका अगला शिकार आप और आपका परिवार हो सकते हैं। इसलिए और सावधान सतर्क रहें।

पिपलेश्वर महादेव मंदिर, नई मंडी कोतवाली में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिपलेश्वर महादेव मंदिर, नई मंडी कोतवाली में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु नितिन मित्तल (मित्तल मार्बल)






