पालिका सभागार में नामित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा बीते दिनों मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के नामित पांच नए वार्ड सदस्यों ने सोमवार स्वयं को शपथ ग्रहण कर ली। उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के तहत हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका परिषद सभागार में नव नियुक्त सभासद के रूप में अभिजीत गंभीर, रवि पाराशर, अमन तोमर, सचिन सैनी और अमित कुमार को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी नए नामित सभासदों का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक बंसल, पालिका ईओ डॉक्टर प्रज्ञा सिंह, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, रजत धीमान, प्रशांत गौतम, कौशिक, रविकांत काका, अमित पटपटिया, रितु त्यागी, ममता बालियान समेत अन्य कई सभासद और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पांच नए नामित सभासदों के शामिल होने से नगर पालिका बोर्ड की संख्या 55 से बढ़कर 60 हो गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे शहर के विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ नगर के विकास को नई दिशा देंगे।

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस विस्तार से नगर पालिका परिवार और सशक्त हुआ है। उन्होंने नव नामित सभासदों से जनहित में जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
नामित सभासद रवि पाराशर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि शपथ ग्रहण करने के साथ उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर पालिका के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका में विकास कार्यों और बोर्ड की कार्य प्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। माना जा रहा है कि नए नामित सभासदों के जुड़ने से बोर्ड की कार्यशैली और निर्णय प्रक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

बता दें, मुजफ्फरनगर नगर पालिका के लिए नामित सदस्यों की जारी सूची के अनुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के लिए अभिजीत गंभीर पुत्र रविंद्र सिंह गंभीर, रवि पाराशर पुत्र सुधीर पाराशर, अमन तोमर पुत्र रामनाथ तोमर, सचिन सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी और अमित कुमार पुत्र किशनलाल को नामित सभासद बनाया गया था।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal