संतों ने किया पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संतों ने हरिद्वार आयी राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति महाराज का निरंजनी अखाड़े में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी निरंजन ज्योति ने कहा कि आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा धर्म रक्षा के लिए गठित अखाड़े धर्म संस्कृति के सरंक्षण संवर्द्धन के साथ मानव कल्याण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाला कुंभ मेला भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा। कुंभ मेले में सभी अखाड़े और संत समाज मिलकर पूरे विश्व को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्र सरकार में मंत्री और उसके बाद राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत समाज को सम्मान देने काम किया है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र और उत्तराखंड सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है। जिससे किसी को भी असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति विद्वान संत हैं। समाज को धर्म संस्कृति के मार्ग पर अग्रसर करने के साथ मानव कल्याण में भी उनका अहम योगदान है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी वेदांतानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर साध्वी आत्मचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानंद गिरी, महंत प्रताप पुरी, महंत सतीश वन, स्वामी मधुर वन सहित कई संत महंत शामिल रहे।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal