खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में चलाया अभियान

Share :

मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर संचालित हो रहे कांवड़ शिविरों एवं ढाबों का निरीक्षण करते हुए भोजन की व्यवस्था को परखा। टीम ने इस बीच शिविर संचालकों के साथ ढ़ाबा संचालकों को ताजा व शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी व सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान के निर्देशन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने जनपद में चल रहे कांवड़ शिविर एवं ढाबों का निरीक्षण करते हुए शाहपुर से बुढ़ाना रोड काकड़ा शिविर शाहपुर, शिव कांवड़ शिविर बड़कता बड़ौत रोड, शिव भंडारा, निरमानी गेट बुढ़ाना रोड, अमन शुद्ध भोजनालय बड़ौत रोड बुढ़ाना, शिव भोजनालय, बड़ौत रोड बुढ़ाना, चौधरी फैमिली ढाबा बड़ौत रोड बुढ़ाना, सियावती भोजनालय बड़ौत रोड बुढ़ाना, कृष्ण भोजनालय बड़ौत रोड बुढ़ाना, माधव ढाबा बड़ौत रोड, बुढ़ाना, श्रीराम फैमिली भोजनालय बयवाला बुढ़ाना तथा निरगाजनी पुल पर गठवाड़ा शिव कांवड़ शिविर, कांवड़ शिविर भोपा, महादेव शुद्ध भोजनालय निरगाजनी पुल, शिव कांवड़ सेवा शिविर,जटवाड़ा, कांवड़ सेवा शिविर गंग नहर आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने व शुद्ध एवं ताजा भोजन परोसने के साथ अखाद्य रंगों का प्रयोग न करने के लिए निर्देशित किया गया। टीम ने सभी ढाबा रेस्टोरेंट वालों को प्रशासन द्वारा प्रदत्त रेट लिस्ट के अनुसार ही मूल्य लेने के लिए कहा गया। इसके साथ ही सभी जूस स्टॉल व ठेलों पर रेट लिस्ट लगाए जाने के साथ प्लास्टिक के गिलासों का प्रयोग न किए जाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फोटो जर्नलिस्ट ‘भूषण भास्कर’ को नारद सम्मान, अटल सभागार में हुआ भव्य समारोह

मुजफ्फरनगर/मेरठ (रिपोर्टर)। डिजिटल मीडिया के इस दौर में नैरेटिव सेट करना चलन बना हुआ है। आज युद्ध में भी नैरेटिव के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। कई मामलों में तो गलत नैरेटिव युद्ध से भी खतरनाक हो जाता है। यह बात विश्व संवाद केन्द्र, मेरठ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में

खालापार में आग के गोले में तब्दील हुआ ट्रांसफार्मर, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज के बीच गर्मी और ओवरलोड के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे हालातो के बीच रविवार को शहर के खालापार क्षेत्र में एक बडे ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर घनी आबादी के बीच रखा हुआ था। जिस

शुकतीर्थ में रामकथा के दूसरे दिन साधु चरित्र की महिमा का भावपूर्ण निरूपण

शुकतीर्थ (रिपोर्टर)। पवित्र तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चल रही नवदिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास मोरारी बापू ने साधु-संतों के चरित्र, उनके मर्म और आध्यात्मिक ऊँचाई का अत्यंत मार्मिक एवं गूढ़ वर्णन किया। पूरे प्रवचन में साधु जीवन की निष्कपटता, स्वतंत्रता और ज्ञानमय स्वरूप केंद्र में रहा, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा के

दुकान में चोरी के आरोपित को पथरी पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (हरिद्वार)। दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी का खुलासा करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7 हजार रूपए नकद व बुलेरो पिकअप बरामद की गयी है। बीती 1 मई को दिनारपुर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दुकान में चोरी कर लिए जाने

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने जर्जर यूनिपोल हटाने की उठाई मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जर्जर यूनिपोल हटाने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि शहर में और हाईवें पर लगे अधिकांश यूनिपोल जर्जर हालत में हैं, जो आंधी तूफान आने की स्थिति में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुनील सेठी

देहरादून में 24 मई को आयोजित होगा एएमए का स्थापना दिवस समारोह-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए का 38वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 24 मई को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराद में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथी इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal