अक्षय तृतीया पर परशुराम महादेव मंदिर में संपन्न हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को अक्षय तृतीया पर्व पर देशभर में भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम जी को नमन करते हुए पूजा-अर्चना एवं भंडारे के आयोजन किए गए। वहीं अनेक परिवारों में भगवान को जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। मुजफ्फरनगर में भी कई स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गांधी कालिनी गली नंबर 9 शिव नगर के श्री परशुराम महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी धार्मिक आयोजन के बीच भंडारे का आयोजन किया गया।


सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद हरेन्द्र मलिक, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, सुबोध शर्मा, उमादत्त शर्मा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, प्रमोद कुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द भारद्वाज, विनोद पाराशर, राकेश शर्मा, नवनीत कौशिक, वरुण शर्मा, हरेंद्र शर्मा, पूर्व सभासद पूनम शर्मा, भाकियू नेता विकास शर्मा, हरीश त्यागी, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सभासद मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुबह में ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आने का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हवन-पूजन में सभी की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की गई। भगवान परशुराम व भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई