भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित अखिल भारतीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता के अंतर्गत भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा जनपद के चार विद्यालयों—डी.एस. पब्लिक स्कूल, नव भारती विद्या मंदिर, माँ सरस्वती विद्या मंदिर एवं पी.आर. पब्लिक स्कूल—में प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, राष्ट्र एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं। शाखा के सदस्य विद्यालयों में उपस्थित रहकर प्रतियोगिता को पारदर्शिता, अनुशासन एवं शुचिता के साथ संपन्न करा रहे हैं। शाखा की ओर से संजय मिश्रा, हर्षवर्धन जैन, सुखबीर सिंह, कान्ति राठी, मंजुषा राठी, अंजलि गर्ग, पुरुषोत्तम गर्ग एवं दीपक अरोड़ा ने सभी सदस्यों से समय पर विद्यालय पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संजय मिश्रा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “भारत को जानो” जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में देश के इतिहास, संस्कृति और गौरव के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रभावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

श्रीमहंत नियुक्ति की मांग वाली खबर को अखाड़े ने बताया भ्रामक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल राजघाट स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण में मुखिया महंत रघुमुनि को श्रीमहंत नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर प्रकाशित खबर को अखाड़े के कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज ने गलत और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि अखाड़े की ओर से उक्त खबर का स्पष्ट रूप से खंडन किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम से की नवोदय नगर की बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के नेतृत्व में नवोदय नगर, क्षेत्र में बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने और मार्ग के किनारे अवरुद्ध जल निकासी व्यवस्था के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित को अवगत कराया गया कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र

सपा सरकार बनने पर आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा योजनाओं का लाभ-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ावाला में समाजवादी पार्टी की ओर से पंचायत का आयोजन किया गया। सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन देवी के संयोजन और पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र के विकास को

मंच शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण के विरोध में प्रदर्शन किया व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा

सोशल मीडिया पर महंत राजू दास पर टिप्पणी पर नाराजगी, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ परम् पूज्य महंत राजूदास महाराज पर सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अमर्यादित एवं आपत्तिजनक पोस्ट लगातार प्रसारित की जा रही है एवं महाराज जी के सर कलम करने को लेकर इनाम की घोषणा की जा रही है। इसके

बदलते दौर में विद्यार्थियों को नई तकनीक और शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से जुड़ना होगा: मेजर जनरल (डॉ) प्रमोद सहगल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए दो सत्रों में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में विद्यार्थियों के लिए श्भारत में रोजगार के बेहतरीन अवसरश् तथा द्वितीय सत्र में शिक्षकों के लिए श्आज के बदलते परिवेश में शिक्षकों से अपेक्षाएँश् विषय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई