कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम से की नवोदय नगर की बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के नेतृत्व में नवोदय नगर, क्षेत्र में बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने और मार्ग के किनारे अवरुद्ध जल निकासी व्यवस्था के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित को अवगत कराया गया कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के नवोदय नगर क्षेत्र में लगभग 10 हजार परिवार निवास करते हैं। नवोदय नगर मुख्य बाजार मार्ग बुरी तरह बदहाल है। सड़क में बड़े -बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से सड़क पर चलना जोखिम भरा हो जाता है। गर्भवती महिलाओं सहित अनेक बच्चे चोटिल हो चुके हैं। सड़क के दोनों तरफ जल निकासी की व्यवस्था ठीक ना होने के कारण भी जलभराव की स्थिति बनी रहती है। स्कूल के बच्चे, नौकरी पेशा और व्यापारी सभी को खराब और खस्ताहाल मार्ग के चलते परेशानी का सामना कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने मौके का निरीक्षण कराकर समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, जिला प्रवक्ता अमित अवस्थी, एससी विभाग के प्रदेश कॉर्डिनेटर अक्षय नागपाल, ओबीसी विभाग के विधानसभा अध्यक्ष नन्दलाल यादव, मंडलम अध्यक्ष संदीप भार्गव, ओबीसी विभाग के जिला उपाध्यक्ष मनीष पटेल, जिला उपाध्यक्ष तुषार सक्सेना, जिला सचिव वासु नौडियाल, अंकुल गुप्ता, कृष्णा यादव आदि शामिल रहे।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही

श्रीराम कॉलेज में हुआ मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक

केंद्र सरकार को भारतीय कृषि उत्पादों के यूरोपीय देशों में निर्यात को बढ़ावा देने, के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान भारतीय कृषि निर्यात को वैश्विक स्तर पर, विशेषकर यूरोपीय संघ (European Union) के बाजारों में, एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए

डॉ संदीप शर्मा को उनके द्वारा किए गए सर्वाधिक रक्तदान के लिए प्रथम स्थान से किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी संस्थाएं जो रक्तदान करती हैं। सभी संस्थाएं विगत वर्षों से रक्तदान कर जनहित में कार्य कर रही हैं उनको सभी को स्मृति चिन्ह देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व

रोटरी ने पोलियो उन्मूमलन का बीडा 35 वर्ष पूर्व उठायाः गर्वनर पायल गौर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के अर्न्तगत एक विशाल जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो पर निकली। उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव एवं सुनील अग्रवाल ने बताया कि रूडकी रोड स्थित नगरपालिका इण्टर कॉलेज के प्रंागण मे रैली से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें

सनातन धर्म कॉलेज में “TechnoRang: Algorithms of Art” रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा *“TechnoRang: Algorithms of Art”* थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला और तकनीक के समन्वय के माध्यम से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal