जिला कारागार में गंगा कथा का आयोजन गंगा जल के आचमन और दर्शन मात्र से ही नष्ट हो जाते हैं समस्त पाप-पंडित संजय कृष्ण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार में आयोजित गंगा कथा का श्रवण कराते हुए कथाव्यास पंडित संजय कृष्ण महाराज ने कहा कि मां गंगा की महिमा अनंत है। गंगा जल के आचमन और दर्शन मात्र से ही समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। जिससे कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। पंडित संजय कृष्ण महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को विद्यापति की गंगा भक्ति, राजा पुण्यकीर्ति की गंगा भक्ति, मां सीता की गंगा साधना आदि प्रसंगों का श्रवण कराते हुए काशी का गंगा महोत्सव ओर गंगा पूजन विधि की भी विस्तार से जानकारी दी। महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि जीवनदायिनी मां गंगा का जल केवल पवित्र ही नहीं, औषधीय भी है। कारागार में कथा का आयोजन इस बात का प्रतीक है कि धर्म सभी के लिए है। मां गंगा की कृपा से हर व्यक्ति का जीवन शुद्ध और पापमुक्त हो सकता है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि अखाड़ा समाज में धर्म, संस्कार और सेवा के लिए समर्पित है। कारागार में कथा आयोजन का उद्देश्य कैदियों के हृदय में भक्ति और सदाचार के भाव जागृत करना है। जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने कहा कि जेल प्रशासन का प्रयास है कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कैदियों को सकारात्मक दिशा मिले। गंगा कथा के श्रवण से सभी को संयम, अनुशासन और नैतिकता की प्रेरणा मिली है। कथा में स्वामी महाबलेश्वर, स्वामी संतोषानंद देव, स्वामी रूद्रानंद, स्वामी कार्तिक गिरि, डा.दिनेश बाली, ऋषि शर्मा, रोहित शर्मा, हिमांशु भारद्वाज, संगीता, वंदना, कुलदीप शर्मा, सुमित कुमार, अमित शर्मा, बलविंदर चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कारागार के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal