सेवा, समर्पण और संस्कार का संगम शिव चौक मुजफ्फरनगर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा शिव चौक पर कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी एवं जिला स्काउट कमिश्नर विजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सेवा शिविर का निरीक्षण करते हुए स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा कांवड़ यात्रियों की सेवा को संगठन की सर्वोच्च परंपरा बताते हुए पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ सेवा कार्य करने का आह्वान किया।
सेवा शिविर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने कांवड़ यात्रियों को मार्ग की जानकारी उपलब्ध कराई, भोजन वितरण में सहयोग दिया। प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की व्यवस्था की तथा प्रशासन के साथ यातायात एवं जनसंचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एसपी सिटी श्री अमृत जैन ने सेवा कार्यों का निरीक्षण कर स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा किए जा रहे अनुकरणीय कार्यों की सराहना की तथा उनके सेवा भाव की प्रशंसा की।
जिला संस्था की ओर से जिला सचिव अनिल कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी, जिला सहायक गाइड कमिश्नर रेणु गर्ग, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) भारत भूषण अरोड़ा एवं जिला संगठन आयुक्त (गाइड) प्रभा दहिया ने सभी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस सेवा अभियान में जिला प्रशिक्षण दल का भी विशेष सहयोग रहा। ज्योति रानी, साक्षी, शिवानी, अनुज कुमार एवं पिकू कुमार सहित सभी प्रशिक्षण काउंसलरों ने विभिन्न सेवा स्थलों पर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। सेवा शिविर खतौली नहर पर वरिष्ठ लीडर ट्रेनर संतोष कुमार के नेतृत्व तथा भोपा नहर पर सुनीत कुमार, अर्जुन कुमार,स्काउट मास्टर, जनता इंटर कॉलेज भोपा के नेतृत्व में संचालित किया गया। सेवा कार्य आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेंगे।

चितरंजन स्वरूप स्मृति विचार मंच ने प्रारंभ किया 5 दिवस निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चित्तरंजन स्मृति विचार मंच अध्यक्ष शलभ गुप्ता ओर महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा के सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय मंत्री चित्तरंजन स्वरूप जी की स्मृति में तुलसी पार्क शिव चौक पर 14 वा निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने रखा अपना पक्ष, दिया स्पष्टीकरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री अंकित गर्ग ने एसोसिएशन को कालातीत घोषित किए जाने पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सहायक रजिस्ट्रार द्वारा पारित आदेश में चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की कार्यकारिणी कालातीत घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर में भारी अनियमिताओं के चलते सब रजिस्टार चिट्स एंड फंड्स सहारनपुर द्वारा संस्था के द्विवर्षीय चुनाव को रद्द करते हुए उक्त संस्था को कालातीत घोषित कर दिया है। उक्त मामले में नीरज उर्फ यादवेन्द्र पाठक सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स,सहारनपुर ने कहा कि कार्यालय

एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत ने बॉटल की रिसायकल यात्रा का किया जनपद से शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत ने बॉटल की रीसायकल यात्रा का जनपद से शुभारंभ किया। कांवड़ यात्रा के दौरान मंसूरपुर क्षेत्र से जन-जागरूकता एवं संग्रह पहल करते हुए कांवड़ियों व आम नागरिकों द्वारा उपयोग के बाद फेंकी गई प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकिल के लिए एकत्रित किया जाएगा। बाद

उत्तरांचल पंजाबी महासभा 14 अगस्त को मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रेम नगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण

हरिद्वार में गांजे समेत सगे भाई गिरफ्तार, 9,800 किग्रा गांजा बरामद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ ने भारी मात्रा में गांजे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9,800 किलोग्राम गांज बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी के नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal