महिला समर्पित महिला शक्ति द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिला समर्पित महिला शक्ति द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सहभागिता कर तीज पर्व की सांस्कृतिक गरिमा को जीवंत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एव सोनिया लूथरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। आयोजन के दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रशस्ति मैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और “मिसेज तीज” का खिताब अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त श्रीमती सोनी गुरनानी को “मिसेज ब्यूटीफुल” तथा मोनाली पवार को “मिसेज स्माइली (Mrs. Smiley)” की उपाधि से सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन मणि पटपटिया, मेघा पटपटिया एवं सोनिया अनेजा द्वारा किया गया। उनके कुशल संचालन ने पूरे आयोजन को गरिमामय एवं यादगार बना दिया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के रंग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

मुजफ्फरनगर पुलिस ने शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले डीजे पर की प्रभावी कार्यवाही

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध यातायात व्यवस्था तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद की समस्त सीमाओं एवं कांवड़ मार्गों पर डीजे वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में “कश्यप डीजे” नामक एक डीजे,

कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस महासचिव हर्षवर्धन त्यागी, भामाशाह अभिमन्यु सर्राफ

कावड़ ड्यूटी में अनुपस्थित तथा लापरवाही बरतने पर 8 अधिकारियों को डीएम ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कावड़ यात्रा 2026 की ड्यूटी में अनुपस्थित रहने लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा 8 अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार डाबरा, प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी , कमलेश बाबू खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड पुरकाजी, धर्मेंद्र कुमार सहायक जिला पंचायत राज

होनहार छात्र कामरान अहमद को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किया प्रोत्साहित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीबीएसई बोर्ड के फेज-2 परीक्षा परिणाम में मुजफ्फरनगर जनपद के सुजड़ू निवासी प्रतिभाशाली छात्र कामरान अहमद ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुजफ्फरनगर के छात्र कामरान अहमद ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी तथा भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर स्थापित कांवड़ चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने

नीलकंठ से जल लेकर लौट रही गर्भवती कांवड़िया ने महिला चिकित्सालय में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली निवासी सात माह की गर्भवती महिला कांवड़िया नीलकंठ से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा होने पर उसे तत्काल जिला महिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों की तत्परता से सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने दो स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया। जच्चा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई