भारतीय संस्कृति का अत्यंत पवित्र पर्व है गुरू पूर्णिमा-रामविशाल दास

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित ओम मुरारी आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, हरियाणा आदि प्रदेशों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर ब्रह्मलीन संत निजानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम रामायण पाठ, हवन, पूजन आदि भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्वामी रामविशाल दास ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का अत्यंत पवित्र पर्व है। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि व्यक्ति के जीवन का निर्माण कर उसे धर्म, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। गुरु के बताए आदर्शों को अपनाकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सफल और समाज को संस्कारित बना सकता है। रामविशाल दास ने कहा कि आश्रम में आयोजित ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सद्भाव, संस्कार और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गुरु परंपरा का सम्मान करते हुए अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि जिसको भी गुरु धारण करंे पूरी श्रद्धा से उसकी सेवा करें। गुरु ही मोक्ष तक पहुंचाता है। एकलव्य ने भी गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए अपना अंगूठा गुरु के चरणों में भेंट कर दिया था। गुरु की आज्ञा को प्रभु की आज्ञा मानना चाहिए। इस अवसर पर महंत ओमदास, ओम मुरारी आश्रम धर्मार्थ सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन शर्मा, सचिव राकेश कुमार, कपिल कुमार गर्ग, मनोज चावला, कपिल दीप, एड.सौरभ महेश्वरी, सुनील कुमार बिट्टू आदि उपस्थित रहे।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट

मंत्री कपिल देव ने शुकतीर्थ आश्रम में संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ कार्यक्रम में किया सहभाग

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार आयोजित “संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पावन शुकतीर्थ आश्रम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामवासियों के

भारतीय कृषि को दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता : अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर कहा है कि भारतीय कृषि को केवल आंदोलनों और अल्पकालिक निर्णयों के बजाय दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा बिजली निजीकरण विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025,

सोनार समाज का शीघ्र होगा पारिवारिक सम्मेलन, सम्मेलन मे तय होंगी 2027 चुनाव क़ी रणनीति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान में मुज़फ्फरनगर पंचमुखी सर्राफा बाजार मे सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सोनार समाज को संगठित किये

बीएचईएल ने हासिल किया आठ गैस टबाईन जेनरेटर पैकेज की आपर्ति, निर्माण और पर्यवेक्षण का आर्डर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ (8) गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और उनके निर्माण एवं चालू करने (कमीशनिंग) के पर्यवेक्षण का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच यह ऑर्डर, डांगोटे समूह के हिस्से – डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड

हरिद्वार जिला पॉश समिति की अध्यक्ष व सदस्यों ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए पॉश एक्ट की हरिद्वार जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी, सदस्य शशी शर्मा व एडवोकेट रश्मि उपाध्याय ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती कर निष्पक्ष कर्तव्य निर्वहन का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal