विकास संग विरासत संजोए रखने को की सार्थक पहल: तोमर

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए नगर के नुमाईश ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने योगी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करने के साथ मेरठ व मुजफ्फरनगर की क्राइम कैपिटल की छवि को मिटाने के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा करते हुए बदलाव के किए देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया। नुमाईश ग्राउंड में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए शहीदों को नमन करने के बाद उन्होंने सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी पुस्तक का अनावरण करते हुए मीडिया के साथ सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिले के प्रभारी व ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से प्रदेश में चहुंमुखी विकास कराने के साथ सामाजिक विरासत को संजोए रखने को हर संभव प्रयास किए गए। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 2017 से पूर्व की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 8 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश की पहचान संकट में थी। किसान आत्महत्या कर रहे थे, युवा अपनी पहचान को मोहताज थे, बेटियां- व्यापारी असुरक्षित थे। हर ओर दंगों एवं अराजकता ने अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तबाह कर दिया था, जिसमें अब हर कोई सुरक्षित महसूस कर रहा है। सफलता के 8 वर्षों की विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पात्रों को नि:शुल्क खाद्यान्न, चिकित्सा, सुरक्षा के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए शुरू योजना एवं विकास के क्षेत्र मेंं चरमोत्कर्ष तक किए जा रहे प्रयासों की बात की। उन्होंने कहा कि बीते आठ वर्षों में मुजफ्फरनगर का सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी 2017 के 21,077.27 करोड़ से बढ़कर 2023 में 37,694.44 करोड़ हो गया। निवेश नीति 2022 के तहत 38,549 लाख रुपये का निवेश हुआ, जिससे 2,33,343 लोगों को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि 600 करोड़ की लागत से जमालपुर में भारतीय बेवरेज का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं जनपद में 2,380.05 किमी सड़कें, 1,916 किलोवाट सोलर प्रोजेक्ट, 70.45 करोड़ रुपए से अटल आवासीय विद्यालय बने। वहीं 234 करोड़ रुपए से नालों का निर्माण, 65 करोड़ रुपए से मोरना चीनी मिल में क्षमता वृद्धि, और 10 आईटीआई कॉलेजों के निर्माण एवं रेलवे उपरिगामी सेतुओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने पीएम आवास योजना से 1,958 परिवारों को घर, मनरेगा से 30,856 कार्य पूरे एवं जिले में 61 गौ आश्रय स्थल बनाने की बात की। उन्होंने बताया कि जनधन योजना से 8,77,273 खाते खुले, 46,805 वृद्धों को वृद्धा पेंशन, 51,885 महिलाओं को सहायता के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से 7,613 जोड़े जनपद में लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि कोई पात्र योजना से वंचित न रहे, उसे उसका लाभ अवश्य मिले।


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, डीएम उमेश मिश्रा, डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के अलावा भाजपा नेता विजय सैनी, संजय गर्ग, श्रीमोहन तायल, सुधीर खटीक समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई