“बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बालिकाओं को दे रहा सम्मान”

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी महोदय श्री सुनील कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत डॉ राजीव कुमार सदस्य सी डब्लू सी द्वारा केजीबीवी शाहपुर, जनपद मुज़फ्फर नगर में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा बालिकाओं को
“बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान एवं “बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006” के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
बाल विवाह मुक्त भारत’ (Bal Vivah Mukt Bharat) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रीय अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य देश से बाल विवाह की प्रथा को 2030 तक पूरी तरह से समाप्त करना तथा भारत को पूरी तरह से ‘बाल विवाह मुक्त’ बनाना (यह सतत विकास लक्ष्य/SDG 5.3 के अनुरूप है)।
भारत में लड़की की शादी की न्यूनतम कानूनी उम्र 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम (PCMA)2006 के अंतर्गत बाल विवाह अपराध माना गया है। सरकार ने जागरूकता बढ़ाने और मामलों की रिपोर्ट करने के लिए आधिकारिक बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल लॉन्च किया है, जहाँ नागरिक शपथ भी ले सकते हैं।भारत में बाल विवाह एक गैर-कानूनी और गंभीर सामाजिक कुरीति है।
जब कोई शादी ऐसे बच्चों के बीच या किसी वयस्क और बच्चे के बीच की जाती है, जिनकी कानूनी आयु पूरी नहीं हुई हो, तो उसे बाल विवाह कहा जाता है।

• सजा का प्रावधान:
बाल विवाह कराना, इसमें शामिल होना या इसे बढ़ावा देना एक दंडनीय और गैर-जमानती अपराध है। इसमें माता-पिता, रिश्तेदार, पंडित/मौलवी या आयोजकों को 2 वर्ष तक का कठोर कारावास और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
बाल विवाह के बुरे प्रभाव
• स्वास्थ्य पर असर: कम उम्र में शादी और गर्भधारण से लड़कियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचता है।
• शिक्षा में बाधा: कम उम्र में ही विवाह हो जाने के कारण बच्चों (विशेषकर लड़कियों) की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है और उनके आगे बढ़ने के अवसर समाप्त हो जाते हैं।
• बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: सरकार द्वारा इस कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
• शिकायत कहाँ करें: यदि आपके आस-पास कहीं बाल विवाह हो रहा हो, तो आप तुरंत महिला हेल्पलाइन 181 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना/ शिकायत कर सकते है।
उक्त कार्यक्रम में केजीबीवी शाहपुर की वार्डन एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

व्यापार बंधु की बैठक में उठा गुड व अनाज मंडी का मुद्दा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने जिलाधिकारी के सामने बताया कि मुजफ्फरनगर एशिया की सबसे बड़ी गुड मंडी है मगर अब यह मंडी खाली नाम के लिए रह गई है माननीय मुख्यमंत्री जी ने गुड को ओडीओपी में लिया हुआ है उसके पश्चात भी पूरी मंडी में

उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बंधु लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) की उद्योग बंधु बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल की ओर से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, एनसीआर, एसडीएम एव फायर एनओसी आवश्यक नहीं होने पर संबंधित मुद्दे

जेल परिसर में स्थापित किया होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के आदेशानुसार पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से जेल परिसर में स्थापित होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट की गई। विजिट के दौरान परिसर में स्थापित सभी होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर से

तकनीकी ज्ञान करियर के लिए उपयोगी, प्रबंधन विभाग में कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधन विभाग (एमबीए) में 26 नवंबर को ‘Presentation Competition on Learning & Observation on Industry Interaction’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. सौरभ मित्तल (डीन, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज) एवं पंकज कुमार (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन संकाय) उपस्थित रहे। प्रतियोगिता

जिला अस्पताल में दलालों और अवैध वसूली करने वालों पर कसेगा शिकंजा, सीएमओ व सीएमएस ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों और अवैध वसूली करने वाले बाहरी व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया एवं मुख्य चिकित्सा

स्व-गणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जगाई अलख

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी लालढांग में स्व-गणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को जनगणना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal