मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने मॉ शाकुम्भरी अंतरमहाविद्यालय हैंडबाल (महिला) वर्ग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि अंतरमहाविद्यालय हैंडबाल (महिला) वर्ग प्रतियोगिता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवबन्द में खेली गई थी। जिसमें मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों जिसमें गर्वमेंट कॉलेज, कॉंधला, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन, एमएस कॉलेज, सहारनपुर, एसडी कॉलेज आफ कामर्स, तथा श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लीग मैच खेले गये। प्रतियोगिता का पहला लीग मैच श्रीराम कॉलेज की टीम तथा एमएस कॉलेज, सहारनपुर की टीम के बीच खेला गया जिसमें श्रीराम कॉलेज की हैंडबॉल(महिला) वर्ग की टीम ने एमएस कॉलेज, सहारनपुर की टीम को 15-0 से हराया तथा दूसरे मैच में एसडी कॉलेज आफ कामर्स की टीम को 17-0 से हराया तथा अंतिम एवं निर्णायक मैच में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की हैंडबॉल (महिला) टीम ने गर्वनमेंट गर्ल्स कॉलेज, कांधला को 11-04 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वही प्रतियोगिता में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कॉधला, शामली की टीम उपविजेता रही एवं एसडी कॉलेज आफ कामर्स, मुजफ्फरनगर की टीम तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ ने हैंडबॉल (महिला) वर्ग के खिलाडियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाडी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते है, इस प्रतियोगिता में भी इस महाविद्यालय के प्रतिभागियो ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल की।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्रचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल तथा श्रीराम कॉलेज के उप-प्राचार्य डा सौरभ मित्तल ने सभी विजयी खिलाडियों को उनकी जीत पर उनका उत्साहवर्द्धन किया तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डा0 मौ0 आरिफ महाविद्यालय के प्रवक्तागण डा0 अब्दुल अजीज खान, सन्दीप देशवाल, अमरदीप, तरूण, प्रशांत आदि ने विजयी टीम को शुभकामनायें एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल की सनातन धर्म सभा के विरुद्ध की गई शिकायत निरस्त
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर शहर की प्रतिष्ठित सनातन धर्म सभा से जुड़े मामले में एक बार फिर संस्था के हित में महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। इस बार सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स, सहारनपुर ने इस संस्था के नवीनीकरण को मंजूरी देते हुए प्रबंध समिति के चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश






